Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | शिक्षा मंत्री ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा की

Updated on Wednesday, August 19, 2026 08:51 AM IST

सेब परिवहन सुचारू बनाने और विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न सड़क एवं अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सेब सीजन के दृष्टिगत सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों और किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रोहित ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को सेब से लदे वाहनों की सुचारू एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने तथा आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने, पूर्ण हो चुकी सड़कों को बिना किसी देरी के यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए ताकि सेब सीजन के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) 2026-27 के तहत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारसैन सड़क के उन्नयन के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से 203.52 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत 239.45 करोड़ रुपये के सीआरआईएफ पैकेज का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इन महत्त्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन से क्षेत्र में संपर्क सुविधा सुदृढ़ होगी और बागवानों को सेब की फसल को बाजार तक सुगमता एवं बेहतर तरीके से पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी।

शिक्षा मंत्री ने पीएमजीएसवाई, नाबार्ड तथा विश्व बैंक समर्थित परियोजनाओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क एवं अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को इनके कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रोहित ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिन भवनों एवं अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास पहले ही किए जा चुके हैं, उन्हें छह माह के भीतर पूरा करने तथा शेष कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में विकास कार्यों पर लगभग 550 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं तथा 30 भवनों और 182 सड़कों को जनता को समर्पित किया जा चुका है।

शिक्षा मंत्री ने पिछले वर्षों में आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग को इनके मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा आपदा न्यूनीकरण उपायों तथा पीडीएनए के तहत पात्र कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण हो चुके सड़क कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं एक सप्ताह के भीतर पूरा करने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क अधोसंरचना की बहाली के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

रोहित ठाकुर ने कोटखाई ट्रामा सेंटर और सावर इंडोर स्टेडियम की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन कार्यों की नियमित निगरानी करने, प्रभावी समन्वय बनाए रखने तथा परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करना, कनेक्टिविटी में सुधार करना और सेब की फसल का सुचारू परिवहन सुनिश्चित करना जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विकास सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X