Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

शिमला | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाओं के संचालन का शुभारम्भ

Updated on Tuesday, August 18, 2026 16:20 PM IST

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने छात्रों को दीं बधाई
प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज जिला मण्डी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाएं संचालित होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिमला से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयोरी का निर्माण लगभग 70 लाख रुपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोरी का निर्माण 3 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से किया गया है। दयोरी विद्यालय भवन भारी बारिश के कारण 14 अगस्त, 2023 को पूर्ण रूप से बह गया था।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी दयोरी में नए स्कूल भवन के लोकार्पण अवसर पर स्वयं वहां आना चाहती थी लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं आ सकीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दयोरी स्कूल के बच्चों से मिलना चाहती हैं और उनसे संवाद करना चाहती है इसलिए वह आगामी सितम्बर माह में यहां आएंगी।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बधाई देते हुए कहा कि इस स्कूल के भवन पुनर्निर्माण में स्थानीय समुदाय का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने दयोरी विद्यालय के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को एक बीघा से अधिक जमीन दान करने के लिए स्थानीय निवासी चिंता देवी, दासी देवी और पुन्नी देवी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का पुनर्निर्माण आधुनिक तरीके से कर रही है। व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से शिक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप शिक्षा क्षेत्र में जो हिमाचल प्रदेश वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर था, वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्कूल को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर दयोरी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का स्कूल के बच्चों के लिए दिए गए संदेश को पढ़ा।

सांसद प्रियंका गांधी ने मण्डी जिला के दयोरी में आपदा के मंजर का स्मरण करते हुए कहा कि सभी ने बहादुरी से इस विपदा का सामना किया। मैंने 12 सितम्बर, 2023 को इस त्रासदी को अपनी आंखों से देखा था। इन तीन वर्षों में सभी ने क्षतिग्रस्त स्कूल भवन के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की है। अब नए स्कूल भवन में कक्षाओं का संचालन आरम्भ हो गया है। प्रियंका गांधी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे स्कूल में आकर मिलने का वायदा किया।

सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा का पूरे हिमाचल ने बहादुरी से सामना किया। हिमाचलवासियों ने साबित किया कि उनके हौंसले हिमालय की तरह अडिग और ऊंचे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप स्कूल में संविधान के मूल्य, समानता, आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना के बारे और अधिक जानेंगे और समझेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपके हुनर को मजबूत बनाने की शुरूआत स्कूल से ही होगी। आप ही देश का भविष्य हैं।

इस अवसर पर शिमला से सचिव शिक्षा राकेश कंवर, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली और अन्य गणमान्य तथा जिला मण्डी के दयोरी में एचपीएमसी के निदेशक मंडल सदस्य जोगिन्द्र गुलेरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X