Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | कसौली छावनी के दुकानदारों पर 20% किराया बढ़ोतरी और अतिरिक्त शुल्क का मामला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उठाया, राहत देने की मांग : सुरेश कश्यप

Updated on Tuesday, August 11, 2026 17:57 PM IST

हेरिटेज मार्केट अग्निकांड और कारोबार में गिरावट से पहले ही आर्थिक संकट में दुकानदार, समीक्षा तक बढ़ा किराया व अतिरिक्त वसूली स्थगित रखे कैंटोनमेंट बोर्ड : सुरेश कश्यप

शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने कसौली छावनी क्षेत्र के मार्केट बाजार के दुकानदारों से जुड़े किराया वृद्धि के महत्वपूर्ण मामले को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उठाया है। कश्यप ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर दुकानदारों की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया और इस पूरे मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राहत प्रदान करने का आग्रह किया।

सुरेश कश्यप ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को सौंपे पत्र में बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड कसौली द्वारा दुकानों के लीज रेंट में प्रस्तावित 20 प्रतिशत वृद्धि तथा दुकानों के विस्तारित हिस्सों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने को लेकर स्थानीय दुकानदार चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पहले से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे व्यापारियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

कश्यप ने रक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि दुकानदारों के अनुसार दुकानों के विस्तारित हिस्सों का निर्माण उन्होंने कैंटोनमेंट बोर्ड से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद अपने खर्च पर किया था। उस समय भविष्य में इस प्रकार के आवर्ती अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने संबंधी कोई शर्त नहीं होने की बात दुकानदारों द्वारा उनके समक्ष रखी गई है। ऐसे में अब अतिरिक्त शुल्क की वसूली को लेकर व्यापारियों में चिंता स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि कसौली की हेरिटेज मार्केट में हाल ही में हुई आग की घटना ने भी स्थानीय व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के बाद कारोबार में आई गिरावट के कारण दुकानदार पहले से आर्थिक दबाव में हैं। ऐसी परिस्थितियों में किराए में 20 प्रतिशत की प्रस्तावित वृद्धि और अतिरिक्त शुल्क की वसूली उनके लिए दोहरी मार साबित हो सकती है।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कसौली हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र है और यहां का स्थानीय बाजार पर्यटन अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। दुकानदारों एवं छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करना आवश्यक है। आग की घटना और उसके बाद व्यापार पर पड़े प्रभाव को देखते हुए इस मामले में मानवीय एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि पूरे प्रकरण की समीक्षा होने तक प्रस्तावित किराया वृद्धि तथा अतिरिक्त शुल्क की वसूली को स्थगित रखा जाए। साथ ही समीक्षा पूरी होने तक प्रभावित दुकानदारों के विरुद्ध किसी प्रकार की कठोर अथवा जबरन कार्रवाई न की जाए।

कश्यप ने कहा कि दुकानदारों की मांग किसी विशेष लाभ की नहीं, बल्कि मौजूदा कठिन परिस्थितियों में न्यायसंगत राहत की है। केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश और शिमला संसदीय क्षेत्र से जुड़े जनहित के विषयों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि “कसौली के दुकानदार हमारे स्थानीय आर्थिक और पर्यटन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हेरिटेज मार्केट की आग और कारोबार में आई गिरावट के बाद उनकी परिस्थितियों को संवेदनशीलता से समझने की आवश्यकता है। मैंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से आग्रह किया है कि किराया वृद्धि और अतिरिक्त शुल्क के मामले की सहानुभूतिपूर्वक समीक्षा की जाए तथा समीक्षा होने तक दुकानदारों को राहत प्रदान की जाए।”

सुरेश कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय रक्षा मंत्रालय इस मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगा और कसौली छावनी के प्रभावित दुकानदारों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X