Hindi English Monday, 09 November 2026
BREAKING
• गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को मनेगा अन्नकूट पर्व • बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा • कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव • 10 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया में आज के दिन की प्रमुख घटनाएं • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात • चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास • हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित • हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर • बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान रू डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल

More News

धर्मशाला | बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Updated on Monday, July 27, 2026 17:27 PM IST

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन से 16 प्रभावित परिवारों दी आर्थिक राहत

धर्मशाला, 27 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह पंचायत का दौरा कर हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से सभी 16 प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों का मनोबल बनाए रखना और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बोह की सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से एक करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों तक सरकारी सहायता समयबद्ध ढंग से पहुंचाई जाए और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चम्बी खड्ड पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण की प्रगति और प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी उनके साथ मौजूद रहे।

इस अवसर लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

शिमला : बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

शिमला : दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला : चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

शिमला : हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान रू डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान रू डॉ. राजीव बिंदल

बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री

शिमला : बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत को वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया

शिमला : मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत को वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया

बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री को दी बधाई

शिमला : बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री को दी बधाई

मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा

शिमला : मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा

X