Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | मोदी सरकार ने हिमाचल की तकदीर बदली, प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा — जे.पी. नड्डा

Updated on Saturday, June 13, 2026 18:28 PM IST

48 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं और 668 किलोमीटर फोरलेन निर्माण से बदलेगा हिमाचल का भविष्य

काम करने वाली और केवल वादे करने वाली सरकारों के बीच फर्क पहचानें जनता — नड्डा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ग्राम पंचायत शोघी के अंतर्गत आयोजित भाजपा हिमाचल प्रदेश के "12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कैथलीघाट से शकराल ग्राम तक 4-लेन एनएच-5 (शिमला बाइपास पैकेज-1) परियोजना के क्षेत्र में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि आज से 12 वर्ष पूर्व किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े पुलों, सुरंगों और विश्वस्तरीय सड़कों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है और विकास कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में लगभग 668 किलोमीटर फोरलेन सड़कों पर कार्य चल रहा है तथा लगभग 48 हजार करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले को आधुनिक हाईवे और फोरलेन सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिससे विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता को काम करने वाली और केवल घोषणाएं करने वाली सरकारों के बीच स्पष्ट अंतर को पहचानना चाहिए। विकास कार्य स्वयं इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रेल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जो परिवर्तन आज दिखाई दे रहे हैं, वे मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीयत का परिणाम हैं। हिमाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X