औपचारिकताएं पूर्ण कर वापस प्राप्त कर सकते हैं अपने जमा शस्त्र: जिला दंडाधिकारी
धर्मशाला, 9 जून: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा (आईएएस) ने नगर निकाय चुनाव-2026 एवं पंचायती राज चुनाव-2026 के दौरान लाइसेंसधारी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र जमा करवाने संबंधी पूर्व में जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तथा परिणाम घोषित किए जाने के उपरांत 30 अप्रैल, 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जारी आदेश को वापस ले लिया गया है।
इसके तहत अब लाइसेंसधारी शस्त्र धारक निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित पुलिस थाने अथवा अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास जमा अपने शस्त्र वापस प्राप्त कर सकते हैं।
निर्माण कार्य के चलते रजोल-धनोटु लिंक रोड 16 से 30 जून तक यातायात के लिए बंद
धर्मशाला, 9 जून: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि निर्माण कार्य के चलते रजोल से धनोटु लिंक रोड 16 जून से 30 जून तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-154 और चंबी-धर्मशाला रोड का उपयोग किया जा सकता है।
टंग फीडर में 11 जून को बिजली बंद
धर्मशाला, 9 जून: विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण 11 केवी टंग फीडर के क्षेत्र टंग, तिरंगा, खैबर, दव चैंक, टिकरी, सालिग, बगियाड़ा, कण्ड करड़ियाना, जुहल, डिकटु, नरवाणा, नरवाणा कस्बा, बलेहड में 11 जून को सुबह 9ः30 से शाम कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि मौसम खराब रहता है, तो उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा।
दाड़ी फीडर के तहत 11 जून को बिजली बंद
धर्मशाला, 9 जून: विद्युत उप-मंडल धर्मशाला संख्या-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण 11 केवी दाड़ी फीडर के क्षेत्र शीला, लोअर शीला, पासू, भटेड, अप्पर मनेड़, लोअर सुक्कड तथा कनेड में 11 जून को सुबह 9ः30 से सांय 5 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि मौसम खराब रहता है, तो उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा।