Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा पंचायत चुनाव में जीत के झूठे दावे कर रही, कांग्रेस को मिल रहा व्यापक समर्थन

Updated on Sunday, May 31, 2026 07:56 AM IST

भाजपा पंचायत चुनाव में जीत के झूठे दावे कर रही, कांग्रेस को मिल रहा व्यापक समर्थन
हिमाचल में पर्यटन विकास, तिब्बत से व्यापार को सुक्खू सरकार ने दी नई दिशा-नरेश चौहान

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां कहा कि भाजपा स्थानीय निकायों एवं पंचायत चुनावों में जीत के झूठे दावे कर रही है, जबकि जमीनी स्तर से कांग्रेस पार्टी को मिले फीडबैक के अनुसार प्रदेशभर में इन चुनावों में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया के जरिये अपनी जीत का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, जोकि वास्तिकता से काफी दूर है।

उन्होंने दावा किया है कि पंचायत समितियों और जिला परिषद चुनावों के परिणामों में भी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को अच्छा समर्थन मिलेगा क्योंकि मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

पर्यटन के मुद्दे पर नरेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं से हिमाचल के पर्यटन क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अब प्रदेश में पर्यटकों की आमद फिर बढ़ने लगी है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, पालमपुर, डलहौजी और कसौली सहित कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की पर्यटन विकास संबंधी नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला को प्रदेश की पर्यटन राजधानी घोषित किया है तथा इस जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है तथा प्रदेश के विभिन्न भागों में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एशियाई विकास बैंक के सहयोग से चलाई जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इससे प्रदेश में हाई एंड टूरिस्ट आकर्षित होंगे तथा लोगों की आर्थिकी में आशातीत वृद्धि होगी।

प्रधान सलाहकार मीडिया ने कहा कि सरकार ने युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रदेश की होम-स्टे नीति में बदलाव लाए हैं जिससे ग्रामीण आर्थिकी में मजबूती आयेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्यटन को प्रदेश की सबसे बड़ी और टिकाऊ अर्थव्यवस्था बनाना है।

नरेश चौहान ने कहा कि कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही लंबे समय बाद तिब्बत से शिपकी-ला रास्ते सीमावर्ती व्यापार को पुनर्जीवित करने की दिशा में सफलता मिली है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्हीं के प्रयासों से बॉर्डर टूरिज्म की शुरूआत हुई थी, जिससे क्षेत्र में लोगों को लाभ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों एवं जातियों को उचित सम्मान देती है। उन्होंने देश में भाजपा की विभाजनकारी नीतियों की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि देश की मजबूती सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की एकता में निहित है और किसी भी नीति या निर्णय को राजनीतिक लाभ के बजाय सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखकर लागू किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X