Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का शिमला दौरा, बजट संवाद और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में करेंगे सहभागिता — संजीव कटवाल

Updated on Saturday, February 07, 2026 21:24 PM IST

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का शिमला दौरा, बजट संवाद और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में करेंगे सहभागिता — संजीव कटवाल

8 फरवरी को प्रेस वार्ता, संगठनात्मक बैठकें और जनसंवाद कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हिमाचल प्रदेश प्रवास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री 8 फरवरी 2026 को शिमला प्रवास पर रहेंगे, जहां वे बजट 2026-27 पर आधारित संवाद कार्यक्रम, प्रेस वार्ता और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौरा सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन विकास और विकसित भारत के विजन को लेकर महत्वपूर्ण रहेगा।

संजीव कटवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री 7 फरवरी की रात्रि नई दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम चंडीगढ़ में करेंगे। 8 फरवरी को प्रातः 7:45 बजे चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 10:45 बजे छोटा शिमला स्थित सीटीओ चौक पहुंचेंगे। वहां से पैदल मॉल रोड स्थित गुफा आशियाना रेस्टोरेंट तक जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रातः 11:00 बजे से 11:45 बजे तक गुफा आशियाना, मॉल रोड शिमला में केंद्रीय मंत्री द्वारा बजट 2026-27 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस संवाद में बजट के प्रमुख प्रावधानों, पर्यटन, संस्कृति, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों को रखा जाएगा।

इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री 11:45 बजे गुफा आशियाना से पार्टी कार्यालय दीपकमल, चक्कर के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 12:15 बजे वहां पहुंचेंगे। 12:15 बजे से 1:00 बजे तक वे प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय में दोपहर भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है।

संजीव कटवाल ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे केंद्रीय मंत्री शिमला से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 4:45 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से सायं हवाई मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का यह दौरा प्रदेश में संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं को नई गति देने के साथ-साथ बजट के माध्यम से विकास के अवसरों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्टी संगठन द्वारा सभी कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X