Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल से एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के प्रतिभागियों ने भेंट की

Updated on Friday, February 06, 2026 17:38 PM IST

राज्यपाल से एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के प्रतिभागियों ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज लोक भवन में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले हिमाचल प्रदेश के एनसीसी के बालक एवं बालिका कैडेट्स ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने कैडेट्स को सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने वाले हिमाचल के सभी एनसीसी कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के 21 एनसीसी कैडेट्स पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के दल का हिस्सा थे, जिनमें 10 बालक और 11 बालिकाएं शामिल थीं। दल में कुमारी कृतिका शर्मा भी सम्मिलित थी, जिन्होंने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर देश का नाम रोशन किया है। अपने इस अभियान के दौरान उन्होंने एक शेरपा की जान बचाकर अदम्य साहस का परिचय भी दिया। राज्यपाल के साथ भेंट के दौरान कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा किए।

दल को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य के 21 कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश वीर भूमि है और एनसीसी कैडेट्स इस समृद्ध परंपरा के ध्वजवाहक हैं, जो अनुशासन, राष्ट्रीय सेवा और देशभक्ति के मूल्यों का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली जैसे राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करना नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक विविधता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस शिविर में बालिका कैडेट्स की संख्या बालकों से अधिक रही।

राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्था है, जो युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करती है। कैडेट्स को ‘आज का भारत’ बताते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैडेट्स एनसीसी में सीखे गए मूल्यों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित भाव से योगदान देते रहेंगे।

इससे पूर्व, एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने राज्यपाल का धन्यवाद किया और जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में 31,000 से अधिक एनसीसी कैडेट्स हैं, जिनमें 42 प्रतिशत बालिकाएं हैं, जो देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक है।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X