Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | हाईकोर्ट ने ज्वालामुखी नगर परिषद में सलेतड़ वार्ड के कुछ हिस्सों को शामिल करने संबंधी सरकारी अधिसूचना को रद्द कर दिया

Updated on Monday, December 22, 2025 17:20 PM IST

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला कांगड़ा की ज्वालामुखी नगर परिषद में सलेतड़ वार्ड के कुछ हिस्सों को शामिल करने संबंधी सरकारी अधिसूचना को रद्द कर दिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने पाया कि सरकार ने जनता की आपत्तियों पर बिना ठोस कारण और बिना सोच-विचार के निर्णय लिया था।

अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि शहरी विकास विभाग के सचिव ने आपत्तियों पर कोई तर्कसंगत या कारण सहित आदेश (स्पीकिंग ऑर्डर) पारित नहीं किया। रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट हुआ कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के समक्ष फाइल प्रस्तुत करते समय यह दर्शाया गया कि आपत्तियों का निपटारा कर दिया गया है, जबकि वास्तविकता में ऐसा नहीं हुआ था। हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक प्रक्रिया पारदर्शी और कानूनी नहीं होगी, तब तक उसे वैध नहीं माना जा सकता।

राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई थी कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने और परिसीमन से जुड़े मामलों में अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इस पर हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि यदि सरकार का कदम मनमाना या असंवैधानिक हो, तो न्यायिक समीक्षा के माध्यम से उस पर रोक लगाई जा सकती है। हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर 2024 की अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही शहरी विकास सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि वे याचिकाकर्ताओं की आपत्तियों पर दोबारा विचार करे, प्रभावित पक्षकारों को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दें और 10 जनवरी 2026 से पहले एक विस्तृत आदेश पारित करें।

इस मामले में याचिकाकर्ता सुमन लता ने प्रदेश सरकार की 23 दिसंबर 2024 की अधिसूचना को चुनौती दी थी। उन्होंने याचिका में कहा था कि उनके क्षेत्र को नगर परिषद ज्वालामुखी में शामिल करने के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं, लेकिन प्रदेश सरकार ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X