Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

शिमला | बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता-पिता की भूमिका अहम - गोकुल बुटेल

Updated on Saturday, December 20, 2025 18:39 PM IST

बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता-पिता की भूमिका अहम - गोकुल बुटेल
***मुख्यमंत्री के प्रधान आईटी सलाहकार ने प्रेसीडेंसी स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत

शिमला के प्रेसीडेंसी स्कूल, हरिदेवी, घनाहट्टी में आज 11वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने की।
उन्होंने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण, मूल्य आधारित शिक्षा एवं निरंतर शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि 21वीं सदी में बच्चों को आगे चल कर अच्छा इंसान बनना है। उन्होंने कहा कि आप अच्छे डॉक्टर या इंजीनियर बन सकते है पर नैतिक मूल्यों के अभाव में आप अच्छे इंसान नहीं बन सकते। बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता - पिता की अहम भूमिका रहती है। इसके लिए जरूरी है कि हम बच्चों को घर पर करुणा भाव सिखाए।

गोकुल बुटेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर विद्यार्थी का अधिकार है। यह हर्ष का विषय है कि इस स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और स्कूल के चार विद्यार्थी जेईई उत्तीर्ण कर एनआईटी में, एक बच्चा आईआईटी में पहुंचा है, जोकि उनके माता - पिता और स्कूल प्रबंधन के लिए गर्व की बात है, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन बधाई का पात्र है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन शिव कुमार डोगरा के योगदान को स्मरण किया।
समारोह का आयोजन वर्तमान चेयरमैन उषा डोगरा, प्रबंध निदेशक हिमांशु डोगरा एवं प्रधानाचार्य देविना शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं श्रीमती उषा डोगरा द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने मनीष को बारहवीं कक्षा मेडिकल स्ट्रीम में तथा गार्गी को दसवीं कक्षा में प्रथम आने पर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चित्रकला, फैंसी ड्रेस, शत-प्रतिशत हाजिरी, प्रश्नोत्तरी, कथा वाचन, नारा लेखन, नाटक, पोस्टर बनाने, कार्ड बनाने, साइंस प्रदर्शनी, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और सबसे अनुशासित छात्र के पुरस्कार वितरित किये।
समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. ऋतु व्यास एवं श्रीमती रुचि डोगरा के निरंतर सहयोग एवं शैक्षणिक योगदान की विशेष सराहना की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X