Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | रेल परियोजनाओं में कांग्रेस सरकार की लापरवाही से हिमाचल को हो रहा भारी नुकसान — हर्ष महाजन

Updated on Saturday, December 20, 2025 05:01 AM IST

रेल परियोजनाओं में कांग्रेस सरकार की लापरवाही से हिमाचल को हो रहा भारी नुकसान — हर्ष महाजन

जमीन और धन नहीं दे पा रही सुक्खू सरकार, केंद्र की विकास योजनाएं की जा रहीं बाधित

शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं की धीमी प्रगति के लिए राज्य सरकार की नाकामी, लापरवाही और प्रतिबद्धता की कमी सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी (63 किमी) नई रेल लाइन परियोजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन चुकी है।

हर्ष महाजन ने बताया कि यह परियोजना लागत-साझाकरण के आधार पर स्वीकृत की गई है, जिसमें 75 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश सरकार की है। इसके अतिरिक्त, 70 करोड़ रुपये से अधिक की भूमि लागत पूरी तरह राज्य सरकार को वहन करनी है। भूमि लागत सहित इस परियोजना की विस्तृत अनुमानित लागत 6753 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई थी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए हिमाचल प्रदेश में 124 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, लेकिन कांग्रेस सरकार अब तक केवल 82 हेक्टेयर भूमि ही उपलब्ध करा पाई है। बिलासपुर से बेरी तक की शेष भूमि आज तक राज्य सरकार द्वारा नहीं सौंपी गई है, जिससे परियोजना का कार्य सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। भूमि की अनुपलब्धता के कारण परियोजना समय पर पूरी नहीं हो पा रही है।


राज्य सरकार ने नहीं निभाई वित्तीय जिम्मेदारी

हर्ष महाजन ने कहा कि परियोजना पर अब तक 5252 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। लागत-साझाकरण के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार को 2711 करोड़ रुपये का योगदान देना था, लेकिन राज्य सरकार ने अपने हिस्से में से केवल 847 करोड़ रुपये ही जमा किए हैं। इस प्रकार प्रदेश सरकार पर 1863 करोड़ रुपये का बकाया है, जो परियोजना की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपनी वित्तीय और प्रशासनिक प्रतिबद्धताओं को पूरा न करने के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना प्रभावित हुई है। केंद्र सरकार पूरी तत्परता के साथ परियोजनाओं को आगे बढ़ाना चाहती है, लेकिन सुक्खू सरकार के सहयोग के बिना विकास कार्य संभव नहीं हो पा रहे हैं।


केंद्र ने हिमाचल के लिए खोला विकास का खजाना

हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र पर आरोप लगाने की राजनीति करती है, जबकि सच्चाई यह है कि हिमाचल प्रदेश के लिए रेलवे और अवसंरचना क्षेत्र में अभूतपूर्व बजट आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि—

वर्ष 2009–14 में हिमाचल के लिए रेलवे पर औसतन 108 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च होते थे

वर्ष 2025–26 में यह बढ़कर 2716 करोड़ रुपये हो गया है, जो 25 गुना से अधिक वृद्धि को दर्शाता है


इसके अलावा नांगल बांध–ऊना–अंब अंदौरा–दौलतपुर चौक, चंडीगढ़–बद्दी, बद्दी–घानाउली और दौलतपुर चौक–तलवारा जैसे महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स पर कार्य शुरू किया जा चुका है या डीपीआर तैयार हो चुकी है।


रणनीतिक और सीमावर्ती रेल परियोजनाओं में भी कांग्रेस की उदासीनता

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा बिलासपुर–मनाली–लेह रेल लाइन को रणनीतिक परियोजना के रूप में चिन्हित किया गया है। 489 किमी लंबी इस परियोजना में 270 किमी सुरंगें प्रस्तावित हैं और इसकी अनुमानित लागत 1,31,000 करोड़ रुपये है। इतनी महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भी राज्य सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए, लेकिन कांग्रेस सरकार का रवैया निराशाजनक बना हुआ है।

कांग्रेस सरकार बनी विकास में सबसे बड़ी बाधा

हर्ष महाजन ने कहा कि किसी भी रेलवे परियोजना की सफलता भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, कानून व्यवस्था और राज्य सरकार के सहयोग पर निर्भर करती है। दुर्भाग्यवश हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार स्वयं विकास की सबसे बड़ी बाधा बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी और कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करती रहेगी। प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि केंद्र विकास देना चाहता है, लेकिन राज्य सरकार की नाकामी हिमाचल को पीछे धकेल रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, देश के यशस्वी गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X