तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने आज ज्वालामुखी की कथोग बदोली पंचायत के डोल भाटी में आज प्रस्तावित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न व श्री मति कमलेश ठाकुर भी उपस्थित रहीं।
उन्होंने बताया कि यहां 125 कनाल भूमि में फ्लैट के साथ कॉलोनी का भी निर्माण किया जायेगा। व यहां आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।