धर्मशाला के साई होसटल के बच्चों के साथ सीएम सुक्खू ने बैडमिंटन खेला
अपने सोशल मिडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी देते हुये सीएम ने लिखा है कि , आज सुबह साई ग्राउंड में नन्हे और युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताया। उनके सपने और उनका जज्बा देखकर मन खुशी से भर गया।
उन्होंने कहा, कुछ देर उनके साथ बैडमिंटन भी खेला। उनकी लगन और हर शॉट में दिखे दम ने दिल को छू लिया। इन बच्चों और युवाओं को देखकर बार-बार यही महसूस हुआ कि इनके सपने हमारे प्रदेश और भविष्य की ताक़त हैं।