Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिक्षा

More News

शिमला | राज्य सरकार ने युवाओं के लिए ब्याज सब्सिडी शिक्षा ऋण योजना की शुरू

Updated on Friday, November 21, 2025 17:48 PM IST

राज्य सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है। यह एक ब्याज सब्सिडी शिक्षा ऋण योजना है, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को व्यावसायिक, तकनीकी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण प्रदेश का कोई भी युवा अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे।

उच्च शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र छात्र हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी भी अधिसूचित बैंक से केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण प्राप्त कर सकते हैं। यह ऋण इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, पैरामेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, लॉ आदि व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रम के डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, पोस्ट-ग्रेजुएशन और पी.एच.डी. के लिए भी ऋण लिया जा सकता है, बशर्ते संस्थान एआईसीटीई, एनएमसी, एआइएमए, पीसीआई, आईएनसी, बीसीआई, यूजीसी, आदि मान्यता प्राप्त नियामक संस्थाओं द्वारा मान्य हो।

प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना भारत और विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों पर लागू होगी। यह नए प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ-साथ पहले से अध्ययनरत छात्रों के लिए भी उपलब्ध है। इस योजना के तहत छात्र 20 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं, जिसमें ट्यूशन फीस, छात्रावास, भोजन, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्च शामिल हैं। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऋण लेने के लिए अधिकतम आयु सीमा प्रवेश/पंजीकरण की तारीख तक 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए शिमला के मॉल स्थित यूको बैंक को नोडल बैंक नियुक्त किया गया है। विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://education.hp.gov.in/ पर प्राप्त की जा सकती है।

Have something to say? Post your comment
X