पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि मुझे ख़ुशी है शिमला के रिज मैदान पर आदरणीय श्री वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण हो गया। मैं इसके लिए पूरे हिमाचल प्रदेश को बधाई देता हूं और प्रतिमा लगाने के लिए कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने कहा कि एक बात शपष्ट करना चाहता हूं कि कल के इस कार्यक्रम से मुझे बहुत दुख हुआ। मेरे दिल को एक गहरी ठेस लगी है। ठेस इतनी गहरी है कि मैं कहने से अपने आपको रोक नही पा रहा हूं।
शांता कुमार ने कहा कि श्री वीरभद्र सिंह जी पूरे हिमाचल के एक बार नही 6 बार मुख्यमंत्री चुने गये। हिमाचल के निर्माण में उनकी शानदार भूमिका है परन्तु कांग्रेस ने उनकी मूर्ति के अनावरण से कांग्रेस के इलावा किसी भी पार्टी को न बुला कर श्री वीरभद्र सिंह जी को छोेटा कर दिया। पूरे हिमाचल के नेता को केवल एक पार्टी का नेता बना दिया - चाहिए तो यह था कि हिमाचल के उस आदर्शवादी नेता के मूर्ति अनावरण में पूरा हिमाचल रिज मैदान पर होता।
शांता कुमार ने कहा कि 15 नवम्बर 1990 को विवेकानन्द ट्रस्ट द्वारा हस्पताल बनाने का शिलान्यास किया। लगभग 5 करोड़ रू मौके पर इक्कठे हो गये। 21 दिन के बाद 6 दिसम्बर को अयोध्या का मस्जिद का ढ़ांचा टूटा और हमारी सरकार भंग कर दी गई। मुझे याद है मुख्यमंत्री न रहने का मुझे खास अफसोस नही था परन्तु पालमपुर विवेकानन्द हस्पताल न बनाने से मैं बहुत दुखी था। कुछ समय के बाद कुछ कांग्रेस नेता विवेकानन्द ट्रस्ट की भूमि कुछ और लोगों को दिलवाने की कोशिश करने लगे। मैं बहुत घबराया और चिन्तित हुआ।
वीरभद्र सिंह जी को फोन किया और कहा कि मैं अपनी धर्मपत्नी सहित उनके घर में उन्हें उनकी धर्मपत्नी सहित मिलना चाहता हूं। शिमला में उनके घर में बैठते ही मैंने कहा कि मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा सपना है कि पालमपुर में एक बहुत बड़ा हस्पताल बने - मैं यह कहने आया हूं कि वह भूमि किसी और को न दी जाए। श्री वीरभद्र सिंह जी कहने लगे - ”क्या आप को यह आशा है कि आपकी सरकार दुबारा बनेगी।“ मैंने कहा -”वीरभद्र सिंह जी कल किसने देखा - समय बदलता रहता है।“ वीरभद्र जी ने अपना दायां हाथ आगे बढ़ाया - मैंने उनके साथ हाथ मिलाया और वे कहने लगे - ”विष्वास रखिये यह भूमि मेरे होते हुए कभी किसी और को नही दी जाएगी।“ कई वर्ष बीत गये लेकिन श्री वीरभद्र सिंह जी के वे शब्द आज भी मेरे कानों में गूंज रहे है।
धर्मपत्नी का तबादला एक निकट स्कूल में करवाने की प्रार्थना की
उन्होंने कहा कि 1975 में एमरजेंसी लगी हमें नाहन जेल में बन्द कर दिया। मेरी धर्मपत्नी पालमपुर से दूर एक गांव के स्कूल में पढ़ाती थी। परिवार और बच्चों का पालन करना और प्रतिदिन स्कूल जाना उसके लिए कठिन होने लगा। उसने सारी कठिनाई मुझे लिखी। मैंने श्री वीरभद्र सिंह जी को नाहन जेल से एक पत्र लिखा - ”पता नही किस अपराध के लिए हमें जेलों में बन्द किया है परन्तु इसमें हमारे परिवार का कोई दोष नही है। मैंने उनसे धर्मपत्नी का तबादला एक निकट स्कूल में करवाने की प्रार्थना की। मुझे याद है मेरा पत्र मिलते ही एकदम से तबादला हो गया। धर्मपत्नी को बड़ी हैरानी हुई। इतना ही नही उन्हीं दिनों एक सरकार के मंत्री पालमपुर आये तो उन्होंने विशेष रूप से यह पता किया कि मेरी धर्मपत्नी का तबादला हुआ है या नही हुआ है।

शांता कुमार ने कहा कि श्री वीरभद्र सिंह जी एक महान व्यक्ति थे। एक आदर्श राजनेता थे। उन्होंने हिमाचल की नींव रखी और राजनीति के ऊच्चे आदर्श स्थापित किये। आज की राजनीति के अवमूल्यन को देखता हूं तो मुझे उस समय की ऊंची और आदर्श राजनीति याद आती है।
उन्होंने कहा कि मैं सच कह रहा हूं कि कांग्रेस ने अपने नेता श्री वीरभद्र सिंह जी से न्याय नही किया। रिज पर उनकी मूर्ति लगा कर उन्होंने उनका कद छोटा किया है। क्या ही अच्छा होता कि कल के कार्यक्रम में सभी पार्टियों के नेता बुलाये जाते और पूरे हिमाचल प्रदेश के उस नेता को पूरा हिमाचल प्रदेश अपनी श्रद्धांजली देता। शांता कुमार ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से कहूंगा कि वे अपनी इस भयंकर गलती के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश से क्षमा मांगे अन्यथा इतिहास उनको कभी क्षमा नही करेंगा।