Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी बढ़ी, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्ज, चौकीदारों का मानदेय भी बढ़ा

Updated on Thursday, October 09, 2025 07:47 AM IST

दीवाली से पहले मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफ़ा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दीवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 5000 रुपये, 877 एसएमसी सी एंड वी का मानदेय 15,509 से बढ़ाकर 16,009 रुपये, 833 एसएमसी लेक्चरार एवं डीपीई के मानदेय को 500 रुपये बढ़ाकर 19,378 रुपये, 491 एसएमसी टीजीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 19378 रुपये, 62 एसएमसी जेबीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 13762 रुपये, 31 वाटर कैरियर का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 5500 रुपये किया है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दिहाड़ीदारों एवं पार्ट टाइम वर्कर की दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर 425 रुपये, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 500 रुपये, 1399 पंचायत चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ौतरी कर 8500 रुपये, 970 राजस्व चौकीदारों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ौतरी कर 6300 रुपये, 3304 लंबरदारों के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 4500 रुपये किया है।

राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहरी निकाय के प्रतिनिधियों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ौतरी की है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय एक हज़ार रुपये बढ़ाकर 25,000 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय एक हज़ार रुपये बढ़ाकर 19000 रुपये, जिला परिषद के सदस्यों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि के बाद 8300 रुपये, पंचायत समिति अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये की वृद्धि के साथ इसे 12 हज़ार रुपये, उपाध्यक्ष पंचायत समिति के मानदेय में 600 रुपये बढ़ाकर 9000 रुपये, सदस्य पंचायत समिति के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 7500 रुपये, ग्राम पंचायत प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की वृद्धि के साथ 7500 रुपये, उप प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 5100 रुपये, ग्राम पंचायत सदस्य के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 2100 रुपये किया गया है।

वहीं नगर निगम के मेयर के मानदेय में एक हज़ार रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 25 हज़ार रुपये, डिप्टी मेयर के मानदेय में एक हज़ार रुपये बढ़ाकर 19 हज़ार रुपये, पार्षदों के मानदेय में एक हज़ार रुपये बढ़ौतरी कर 9400 रुपये किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये बढ़ौतरी कर 10,800 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय में 500 रुपये बढ़ौतरी कर 8900 रुपये, पार्षदों के मानदेय में 300 रुपये बढ़ौतरी कर 4500 रुपये, नगर पंचायत के प्रधान के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ौतरी कर 9000 रुपये, उप-प्रधान के मानदेय में 400 रुपये की बढ़ौतरी कर 7000 रुपये तथा नगर पंचायत सदस्य के मानदेय 300 रुपये बढ़ौतरी कर 4500 रुपये किया गया है।

राज्य सरकार ने स्पेशल पुलिस ऑफ़िसर के मानदेय में 300 रुपये, ऑउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 12,750 रुपये तथा आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X