Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

शिमला | वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी वास्तव में वोट डकैती के लिए कुख्यात रही है : बिहारी लाल शर्मा

Updated on Sunday, October 05, 2025 17:28 PM IST

वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी वास्तव में वोट डकैती के लिए कुख्यात रही है : बिहारी लाल शर्मा

* बिंदल ने की लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती को लेकर एक समिति की घोषणा

शिमला 5 अक्टूबर 2025, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को सूचित करते हुए एक पत्र लिखा कि केन्द्र की अपेक्षानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर जिला पद यात्राओं के आयोजन हेतु एक समिति का गठन किया गया जिसके संयोजक के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा को नियुक्त किया गया उनके साथ इस समिति में सदस्य के रूप में प्रदेश सचिव तिलक राज, सचिव अमित ठाकुर और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुन्नी शुक्ला कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आम नागरिकों के दो ईपीआईसी कार्ड के मुद्दे पर तो जमकर बयानबाजी करते हैं, लेकिन अपनी ही कोर टीम की दोहरी पहचान पर मौन साध लेते हैं। हिमाचल में भी वोटो को लेकर कांग्रेस द्वारा ऐसी एक मुहिम चल रही है, और कांग्रेस की यह मुहिम सच्चाई से परे है। बिंदल ने आगे कहा कि जो कांग्रेस पार्टी खुद को मोहब्बत की दुकान कहती है, वास्तव में वही फर्जीवाड़े और फरेब का बाजार है। कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य और मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा के पास दो-दो ईपीआईसी कार्ड पाए गए।

अब उनकी पत्नी कोटा नीलिमा, जो 2023 में तेलंगाना की 60-खैरताबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार थीं, उनके पास भी दो-दो ईपीआईसी कार्ड पाए गए हैं। बिंदल ने बताया कि 2023 के शपथपत्र और वोटर सूची में नाम कोटा नीलिमा, पति का नाम पवन खेड़ा, ईपीआईसी नंबर TDZ2666014, विधानसभा 60-खैरताबाद, पार्ट नंबर 214, और सीरियल नंबर 314 दर्ज है। यह ईपीआईसी कार्ड 2025 में भी सक्रिय मिला, लेकिन इसमें पार्ट नंबर बदलकर 204 तथा सीरियल नंबर 752 कर दिया गया। लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं होता—एक और ईपीआईसी कार्ड सामने आया है, जो इस बार दिल्ली से जुड़ा है। इस कार्ड में नाम कोटा नीलिमा नहीं, बल्कि केवल के. नीलिमा दर्ज है। इस नए कार्ड का ईपीआईसी नंबर SZE0755975 है, जो पूरी तरह अलग है। यह विधानसभा 40-नई दिल्ली, पार्ट नंबर 70, और सीरियल नंबर 821 से संबंधित है।

बिहारी लाल ने कहा कि चाहे मामला पवन खेड़ा और उनके परिवार का हो या बिहार में तेजस्वी यादव का—जिन्हें अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद दो-दो ईपीआईसी कार्ड सामने आने पर भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी—यह कांग्रेस की पुरानी कहानी है। उन्होंने याद दिलाया कि 1980 में सोनिया गांधी, इटली की नागरिक होने के बावजूद, वोटर सूची में शामिल हो गई थीं। यानी वे भारतीय नागरिक बाद में बनीं, लेकिन वोटर सूची में उनका नाम पहले ही दर्ज हो गया था। वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी वास्तव में वोट डकैती के लिए कुख्यात रही है। कश्मीर और बिहार में ईवीएम से पहले किस तरह चुनाव में धांधली होती थी, यह पूरा देश जानता है।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X