Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

शिमला | शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहने वाले हिमाचली लोगों से मातृभूमि की सेवा करने का आग्रह किया

Updated on Thursday, October 02, 2025 19:07 PM IST

शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहने वाले हिमाचली लोगों से मातृभूमि की सेवा करने का आग्रह किया

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज दिल्ली में सायर महोत्सव और मंडी जन कल्याण सभा के 64वें वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की उच्च परम्पराओं को जीवित रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि समृद्ध संस्कृति व परम्पराएं हमारी पहचान है। युवा पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस विरासत को संजोकर रख सकें। उन्होंने कहा कि सायर महोत्सव हिमाचलवासियों का एक महत्त्वपूर्ण समारोह है जिसे फसल काटने के पश्चात हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रहने वाले हिमाचली लोगों से प्रदेशवासियों की सहायता करने का आग्रह किया और कहा कि यह उनकी ओर से मातृभूमि की सच्ची सेवा होगी। उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़े रहने और परम्पराओं को जीवित रखने का भी आग्रह किया।

उन्होंने हिमाचल सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए जल्द ही 100 स्कूलों को सीबीएसई आधारित संस्थानों में परिवर्तित किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में इन सुधारों के कारण, अगले दो-तीन वर्षों में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभा के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया।

मंडी जन कल्याण सभा के अध्यक्ष के.आर. वर्मा ने शिक्षा मंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और जिला मंडी व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सभा द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक और मानवीय गतिविधियों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के लोग और जिला मंडी जन कल्याण सभा के सदस्य इस समारोह में शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X