Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

शिमला | शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया

Updated on Friday, September 05, 2025 17:57 PM IST

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया
शिक्षकों को ज्ञान, मूल्यों और राष्ट्र निर्माण का अग्रदूत बताया

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 19 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रदेश के एक शिक्षक को वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। इस वर्ष पहली बार महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों के 19 शिक्षकों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे कठिन भौगोलिक राज्य में शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में शिक्षक अतुलनीय योगदान के लिए बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षक का सर्वप्रथम स्थान है। अपने शिक्षकों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गुरू अज्ञान रूपी अंधेरे को दूर कर विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान के प्रकाश से रौशन करता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षित समाज का निर्माण कर राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि शिक्षक एक मजबूत भारत की नींव रखते हैं।

श्री शुक्ला ने शिक्षकों से कक्षाओं की परिधि से बाहर निकलकर नवाचार को अपनाने और विद्यार्थियों का विकास संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक के रूप में करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपराओं, मूल्यों, अनुसंधान और नवाचार में निहित समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व पर बल दिया। परख 2025 सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान हासिल करने की हिमाचल प्रदेश की उपलब्धि की सराहना करते हुए, उन्होंने पूरे शिक्षण समुदाय को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

राज्यपाल ने नशामुक्त हिमाचल अभियान में शिक्षकों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान से बच्चों को नशे की बुराई से दूर रखा जा सकता है। यह राज्य के भविष्य की रक्षा के दृष्टिगत एक सामूहिक मिशन है। प्राकृतिक आपदाओं की पुनरावृत्ति के दृष्टिगत राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विकास की अंधी दौड़, अनियोजित निर्माण कार्यों और वनों के कटान से पर्यावरण की क्षति हो रही है। उन्होंने कहा, नैसर्गिक सौन्दर्य से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश में दुनियाभर से पर्यटक आते हैं, इसलिए प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने एक स्मारिका का विमोचन भी किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने पुरस्कारों के लिए पारदर्शी चयन, शिक्षकों के लिए विदेश के शैक्षणिक भ्रमण, छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण और राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग जैसी अभिनव पहलों पर प्रकाश डाला। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सभी पुरस्कृत शिक्षकों को बधाई दी और पहली बार पुरस्कारों में तकनीकी शिक्षा शिक्षकों को शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर और टूटू के छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।
हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, निदेशक, उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, राजेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विद्यार्थियों के शिक्षण में विशेष रुचि लेने के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले अध्यापकों को बधाई दी।


सोलन जिले के जेबीटी शिक्षक शशि पाल को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि 19 शिक्षकों को शिमला में राज्य पुरस्कार प्रदान किए गए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और विद्यार्थियों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयासों से हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में पांचवां स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है, जो 2021 के सर्वेक्षण में 21वें स्थान से उल्लेखनीय सुधार है।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X