Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

हिमाचल

More News

धर्मशाला | डाढ़ में शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा (परमवीर चक्र) वन वाटिका का वी. एन. शर्मा ने किया विधिवत शिलान्यास

Updated on Monday, June 16, 2025 19:35 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक आशीष बुटेल भी रहे उपस्थित

2 करोड़ रुपए से होगा वन वाटिका का निर्माण

पालमपुर, 16 जून :- हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन मण्डल पालमपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पालमपुर में शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा (परमवीर चक्र) वन वाटिका का शिलान्यास सोमवार को उनके पैतृक गांव डाढ़ में किया गया। सेवानिवृत्त चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ वी. एन. शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद कांगड़ा - चंबा संसदीय क्षेत्र राजीव भारद्वाज, विधायक आशीष बुटेल और पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा की उपस्थिति में वन वाटिका का विधिवत शिलान्यास किया।

वी. एन. शर्मा ने कहा कि शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की वीरता और शौर्य हम सभी को देश के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला और युद्ध के दौरान देश की रक्षा के प्रति उनके आत्म समर्पण और पराक्रम का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह वन वाटिका न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी बल्कि युवाओं को राष्ट्र सेवा और बलिदान की प्रेरणा भी प्रदान करेगी।

     पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने स्वतंत्र भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा को नमन करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में निर्मित किया जा रही वन वाटिका भव्य और शानदार बननी चाहिए जिसके लिए स्थानीय जनता का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने अपनी तरफ से सहयोग के रूप में 1 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। साथ  ही उन्होंने पूर्व में रहे सांसद स्वर्गीय किशन कपूर को याद करते हुए कहा कि वन वाटिका के निर्माण के लिए  सांसद निधि से  50 लाख स्वीकृत करवाए गए है।

इससे पहले लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की स्मृति में बनने वाली वन वाटिका के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं । उन्होंने कहा कि वन वाटिका के निर्माण में जरूरत पड़ने पर सांसद निधि से आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि सोमनाथ शर्मा स्मृति में बन रही वन वाटिका भव्य बने और आने वाली युवा पीढ़ी को देश सेवा का संदेश भी दें। उन्होंने कहा कि हिमानी चामुंडा माता मंदिर को वैष्णो देवी माता मंदिर की तर्ज पर विकसित करने के लिए लोकसभा में मामला उठाया जाएगा और उन्होंने प्रदेश सरकार से मंदिर को विकसित करने के प्रारूप को तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने को भी कहा।

उन्होंने  वन वाटिका के निर्माण स्थल में  स्थापित मंदिर और बच्चों के खेलने के मैदान को यथावत ही रहने देने को वन विभाग को निर्देशित किया ।

विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने शहीद मेजर सोमनाथ  को नमन और उनके जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हम सभी गौरवांवित महसूस करते हैं कि मेजर सोमनाथ की जन्मभूमि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का डाढ़ गांव है। उन्होंने यह भी कहा कि पालमपुर क्षेत्र के वीरों ने  देश की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र के शहीद मेजर विक्रम बतरा, शहीद मेजर सुधीर बलिया, शहीद मेजर सौरव कालिया सहित कई वीरों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने  वन वाटिका के निर्माण स्थल पर उपस्थित मंदिर और खेल मैदान को यथावत ही रहने देने का आग्रह किया ताकि स्थानीय लोगों को कोई समस्या ना हो।

इससे पूर्व मुख्य वन अरण्यपाल वन वृत्त धर्मशाला वासु कौशल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि वन वाटिका के निर्माण चार चरणों में किया जाएगा जिस पर लगभग दो करोड़ पर की धनराशि व्यय होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के निर्माण कार्य में 50 लख रुपए खर्च किए जाएंगे।

इंसाफ संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का  ब्यौरा भी रखा। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी पालमपुर डॉ संजीव शर्मा, एसीएफ ओम प्रकाश चंदेल, इंसाफ संस्था के सदस्य, पूर्व सैनिक , वन विभाग के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

X