Hindi English Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व • 25 नवंबर 2026 का पंचांग, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 25 नवंबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्मदिन और पुण्यतिथियां • 25 नवंबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • संत रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, ऋषि-मुनियों की महान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : साध्वी रेणुका जी • वेद धारा ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘वेदोत्सव–2026’ • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 24 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन की प्रसिद्ध पुस्तक On the Origin of Species प्रकाशित हुई। इस पुस्तक ने जीवों के विकास और प्राकृतिक चयन के सिद्धांत को वैज्ञानिक चर्चा का केंद्र बनाया • 24 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल • प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

संपादकीय

More News

साजिश | बच्चों को नशीले उत्पादन बेचने की गहरी साजिश

Updated on Sunday, June 01, 2025 06:32 AM IST

जो उद्योग बच्चों को मुनाफा कमाने के लिए नशीले उत्पादनों की लत लगवा रहे हैं, वे सब एक सी ही धूर्त चालें और भ्रामक कूटनीति अपनाते हैं। इन उत्पादनों में शामिल हैं: तंबाकू और निकोटीन, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड (अति-प्रसंस्कृत) खाद्य उत्पाद, और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और कॉर्पोरेट अकाउंटेब्लिटी के विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारों को जनहित सर्वोपरि रखते हुए बच्चों को इन उत्पादनों से बचाना चाहिए और ऐसे उद्योग को जवाबदेह ठहराना चाहिए जो मात्र मुनाफ़ा कमाने के लिए बच्चों को ऐसी नशीली लत लगा रहा है और उनको अनेक जानलेवा बीमारियों की ओर झोंक रहा है।

कृत्रिम स्वाद (फ्लेवर), अत्यधिक मीठापन, रंग-बिरंगी पैकिंग, ब्रांडिंग, ऑनलाइन, या फिर डिजिटल, विज्ञापन और प्रचार आदि के ज़रिए यह उत्पाद बच्चों की विकसित होती हुई संवेदनाओं को भ्रमित कर इन उत्पादनों के सेवन को 'सामान्य' बना देते हैं। इनके निरंतर बढ़ते उपयोग से,इन बच्चों के लिए अनेक जानलेवा बीमारियों का ख़तरा अनेक गुना बढ़ जाता है। एक ओर उन रोगों का अनुपात बढ़ रहा है जिनसे पूर्णत: बचाव मुमकिन है (और जो इन उत्पादनों के कारण होते हैं) और दूसरी ओर इन उद्योगों के मुनाफे भी आसमान छू रहे हैं।

कॉर्पोरेट एकाउंटेबिलिटी की मुख्य शोध अधिकारी अश्का नाइक का कहना है कि जो उद्योग बच्चों को अपने उत्पाद की लत लगा के मुनाफा कमा रहे हैं - जैसे कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पाद, अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ, तंबाकू और निकोटीन उत्पाद बनाने वाले उद्योग। इन उद्योगों ने यह उत्पाद इस कूटनीति से निर्मित, प्रचारित और विक्रय किए हैं जिससे कि बच्चे और युवा इनकी गिरफ्त में आसानी से फँस जाएँ। ऐसे उद्योग को जवाबदेह ठहराने के लिए सरकारों की नीतियाँ जब कमजोर होती हैं तो फिर उन्हें किसका डर? हम सब को एकजुट हो कर सख्त नीतियों की माँग करनी होगी जिससे कि इन उद्योगों को जवाबदेह ठहराया जा सके और भावी पीढ़ियों को इन नशीले उत्पादनों से बचाया जा सके।

यह महज इत्तेफाक नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से बच्चों को गुमराह करना है

यह सिर्फ़ इत्तेफ़ाक़ नहीं है बल्कि योजनाबद्ध तरीके से धूर्तता के साथ किए गए व्यापार और प्रचार का नतीजा है कि बच्चे नशीले उत्पादनों की जकड़ में हैं। उद्योग मुनाफा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा रहा है।

वैज्ञानिक प्रमाण देखें तो तंबाकू और निकोटीन, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड (अति-प्रसंस्कृत) खाद्य उत्पाद, और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ के कारण गंभीर रोग और असामयिक मृत्यु होती है परंतु उद्योग के दबाव के चलते इन सभी उत्पादनों को 'सामाजिक लाइसेंस' मिला हुआ है। यह सरकारों की असफलता ही है कि वैज्ञानिक प्रमाण को दरकिनार कर इन उद्योगों को मुनाफा कमाने की खुली छूट दे रखी है, भले ही इन उत्पादनों के कारण लोग रोग और मृत्यु का शिकार हो रहे हों।

डेनियल डोराडो टोरेस, जो कॉर्पोरेट एकाउंटेबिलिटी में तंबाकू मुक्त दुनिया अभियान के निदेशक हैं, ने कहा कि इन उद्योगों ने जानबूझ कर सरकारों पर दबाव बना कर नीतियां कमजोर कर रखी हैं जिससे कि इनको जवाबदेह न ठहराया जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मत साफ़ है: इन नशीले उत्पादनों जिनमें तंबाकू और निकोटीन, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड (अति-प्रसंस्कृत) खाद्य उत्पाद, अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ आदि शामिल हैं, इनके हर प्रकार के प्रचार पर रोक लगे और यह बच्चों की पहुँच से बाहर रखे जाएँ।

हायमी आर्सिला जो कोलंबिया स्थित कॉर्पोरेट एकाउंटेबिलिटी के वरिष्ठ शोधकर्ता हैं, ने बताया कि यदि हम इन उद्योगों के व्यापार, प्रचार और प्रसार करने के तरीके का अध्ययन करें तो पाएंगे कि यह सभी एक-सी चालें इस्तेमाल करते हैं। हायमी ने बताया कि 20 सालों तक कोलंबिया में लोकप्रिय खेल फुटबॉल सॉकर को तंबाकू उद्योग प्रायोजित करता रहा। 2009 में कोलंबिया ने तंबाकू उद्योग के इस प्रायोजन पर क़ानूनी प्रतिबंध लगा दिया तब बिना विलंब अल्ट्रा-प्रोसेस्ड (अति-प्रसंस्कृत) खाद्य उत्पाद उद्योग ने पूरी प्रायोजित राशि जमा करवा दी। क्योंकि तंबाकू हो या अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उद्योग, इनको पता है कि फुटबॉल सॉकर के खेल के साथ अपना ब्रांड जोड़ लेने से बच्चों और युवाओं तक वे सरलता से जुड़ सकेंगे और उनको अपने उत्पाद की लत लगवा सकेंगे। 2009 से फुटबॉल सॉकर को कोलंबिया में प्रायोजन करने वाले उद्योगों में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उद्योग, अत्यधिक मीठे उत्पाद उद्योग (सॉफ्ट ड्रिंक आदि), शराब उद्योग, आदि शामिल हैं। तंबाकू उद्योग के प्रायोजन पर 2009 से क़ानूनी प्रतिबंध है।

एल पोदर डेल कंज़्यूमीडर मैक्सिको के जेवियर झुनिगा ने कहा कि मेक्सिको में भी यही हाल है - अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ उद्योग के व्यापार, प्रचार और प्रसार का तरीक़ा चालाकी पूर्ण और धूर्त है। बच्चों को आकर्षित करने के आशय से इन उत्पादनों की पैकिंग होती है, दुकानों में विशेष स्थानों पर उनको रखा जाता है, भावनात्मक अपील होती है जिससे कि उत्पादनों का सेवन बच्चों और युवाओं से जुड़ सके, और इन उत्पादनों के नशीले और काले सच पर पर्दा डाल सके।

 तंबाकू को जानलेवा, लत लगने वाला और मुश्किल से छूटने वाला उत्पाद जानबूझ कर बनाया गया है

हायमी ने कहा कि तंबाकू सेवन कोई सांस्कृतिक परंपरा नहीं है। उद्योग ने जानलेवा तंबाकू और निकोटीन उत्पाद को ऐसे बनाया है कि इनके जरा से इस्तेमाल से ही लत लग जाये, नशा हो जाए और छोड़ना अत्यंत मुश्किल हो जाए।

कानूनी रूप से बाध्य वैश्विक तंबाकू नियंत्रण संधि एफसीटीसी

14 देशों को छोड़ दें तो पूरी दुनिया ने कानूनी रूप से बाध्य वैश्विक तंबाकू नियंत्रण संधि को पारित कर रखा है। इस संधि का आर्टिकल 5.3 इन देशों को शक्ति देता है कि वह तंबाकू उद्योग के जन स्वास्थ्य नीति में हस्तक्षेप पर अंकुश लगा सकें और आर्टिकल 19 ताक़त देता है कि तंबाकू उद्योग को तंबाकू और निकोटीन उत्पाद से हो रही जान-माल की क्षति और पर्यावरण के नुकसान के लिए आर्थिक और क़ानूनी रूप से जवाबदेह ठहराया जा सके।

इस वैश्विक तंबाकू नियंत्रण संधि को औपचारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन टोबैको कंट्रोल (एफटीसी) कहते हैं। इसको लागू हुए 20 साल हो गए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
सोभा सिंह – एक दिव्य कलाकार

जयंती : सोभा सिंह – एक दिव्य कलाकार

एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार

शिमला : एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार

नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम

धर्मशाला : नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार - डिजिटल आधारभूत संरचना को किया जा रहा सुदृढ़

शिमला : तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार - डिजिटल आधारभूत संरचना को किया जा रहा सुदृढ़

 रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

सिनेमा : रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

बिना लक्षण वाले लोगों में टीबी की पहचान में मदद कर रहे हैं एआई एक्स-रे

दिल्ली : बिना लक्षण वाले लोगों में टीबी की पहचान में मदद कर रहे हैं एआई एक्स-रे

डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश

शिमला : डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश

Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

97वीं जयंती : Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

राज्य सरकार के प्रयासों से तकनीक और मूल्य संवर्धन की राह पर एचपीएमसी

शिमला : राज्य सरकार के प्रयासों से तकनीक और मूल्य संवर्धन की राह पर एचपीएमसी

कारगिल का शेर: प्वाइंट 5140 पर कैप्टन विक्रम बत्रा ने लिखी विजय की कहानी

धर्मशाला : कारगिल का शेर: प्वाइंट 5140 पर कैप्टन विक्रम बत्रा ने लिखी विजय की कहानी

X