Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

संपादकीय

More News

गुजरात चुनाव | शिमला से सूरत तक शहरी मतदाताओं में उदासीनता

Updated on Sunday, December 04, 2022 16:56 PM IST

Election Commision ने गुजरात के मतदाताओं से दूसरे चरण के दौरान बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

Gujrat Election के पहले चरण में सूरत, राजकोट और जामनगर में राज्य के औसत 63.3% से कम मतदान हुआ है जबकि कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है। औसत मतदाता मतदान का आंकड़ा इन महत्वपूर्ण जिलों की शहरी उदासीनता से कम हुआ है, जैसा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के दौरान, Shimla  के शहरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 62.53% (13 प्रतिशत बिंदु से कम) दर्ज किया गया था जबकि राज्य का औसत 75.6% है। Gujrat के शहरों में विधानसभा चुनावों में 1 दिसंबर 2022 को मतदान के दौरान इसी तरह की शहरी उदासीनता दिखाई दी है, इस प्रकार पहले चरण के मतदान के प्रतिशत में कमी आई है।

मतदान के आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने गुजरात के मतदाताओं से दूसरे चरण के दौरान बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करने की अपील की है ताकि पहले चरण में कम मतदान की पूर्ति की जा सके। मतदाताओं की भागीदारी में होने वाली वृद्धि से ही 2017 के मतदान प्रतिशत को पार करने की संभावना है।

कच्छ जिले में गांधीधाम विधानसभा, जिसमें औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं, ने सबसे कम मतदान प्रतिशत 47.86% दर्ज किया है, जो 2017 में पिछले चुनाव की तुलना में 6.34% की तेज गिरावट है. यह एक नया निम्न रिकॉर्ड भी है। दूसरा सबसे कम मतदान सूरत के करंज निर्वाचन क्षेत्र में हुआ, जो 2017 में के पहले से ही कम 55.91% से 5.37% कम है।

गुजरात के प्रमुख शहरों/शहरी क्षेत्रों में न केवल 2017 के चुनावों की तुलना में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है, बल्कि राज्य के औसत 63.3% से भी कम मतदान हुआ है। राजकोट पश्चिम में 10.56% की महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई है।
2017 में पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 66.79% था। अगर इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 2017 के चुनाव में अपने स्वयं के मतदान प्रतिशत के स्तर के बराबर भी होता, तो राज्य का औसत 65% से अधिक होता।

 ग्रामीण और शहरी निर्वाचन क्षेत्रों के बीच मतदान प्रतिशत में स्पष्ट अंतर है। अगर इसकी तुलना नर्मदा जिले के देदियापाड़ा के ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से की जाए, जिसमें 82.71% दर्ज किया गया है और कच्छ जिले के गांधीधाम के शहरी विधानसभा क्षेत्र में 47.86% मतदान हुआ है, तो मतदान प्रतिशत का अंतर 34.85% है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्रों में औसत मतदान ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की तुलना में कम है।

कई जिलों के भीतर, उन जिलों के ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों ने उसी जिले के शहरी निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में बहुत अधिक मतदान किया है। उदाहरण के लिए- राजकोट में सभी शहरी विधानसभाओं में गिरावट दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार - डिजिटल आधारभूत संरचना को किया जा रहा सुदृढ़

शिमला : तकनीकी क्षेत्र में युवाओं के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार - डिजिटल आधारभूत संरचना को किया जा रहा सुदृढ़

 रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

सिनेमा : रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

बिना लक्षण वाले लोगों में टीबी की पहचान में मदद कर रहे हैं एआई एक्स-रे

दिल्ली : बिना लक्षण वाले लोगों में टीबी की पहचान में मदद कर रहे हैं एआई एक्स-रे

डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश

शिमला : डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश

Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

97वीं जयंती : Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

राज्य सरकार के प्रयासों से तकनीक और मूल्य संवर्धन की राह पर एचपीएमसी

शिमला : राज्य सरकार के प्रयासों से तकनीक और मूल्य संवर्धन की राह पर एचपीएमसी

कारगिल का शेर: प्वाइंट 5140 पर कैप्टन विक्रम बत्रा ने लिखी विजय की कहानी

धर्मशाला : कारगिल का शेर: प्वाइंट 5140 पर कैप्टन विक्रम बत्रा ने लिखी विजय की कहानी

राजीव गांधी: आधुनिक भारत की तकनीकी सोच को नई दिशा देने वाले युवा प्रधानमंत्री

याद : राजीव गांधी: आधुनिक भारत की तकनीकी सोच को नई दिशा देने वाले युवा प्रधानमंत्री

सुख सरकार से मिला प्रोत्साहन, वैल्यू एडिशन से चहक रहे किसान

धर्मशाला : सुख सरकार से मिला प्रोत्साहन, वैल्यू एडिशन से चहक रहे किसान

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लिख रहे हैं विकास की नई इबारत

शिमला : हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लिख रहे हैं विकास की नई इबारत

X