ज्वालामुखी का सिविल अस्पताल इन दिनों राम भरोसे चल रहा है
ज्वालामुखी का सिविल अस्पताल इन दिनों राम भरोसे चल रहा है। अस्पताल का दर्जा भले ही बढा दिया गया हो, लेकिन सुविधाओं की बात करें तो उनका अभाव बरकरार है। जिससे आने वाले मरीजों को कई दिक्कतों का सामना करना पडता है। हालांकि यहां डाक्टरों की लंबी चौडी फौज है।
अस्पताल में पिछले कई दिनों एक्स रे मशीन खराब है। जिससे मरीज परेशान है। खासकर टी बी के मरीजों की दिक्कत बढी है। मरीजरें को मजबूर होकर बाहर एक्स रे करवाना पड रहा है। जहां उनसे मनमाने पैसे वसूल किये जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी के संयोजक होशियार सिंह भारती ने अस्पताल की दुर्दशा पर चिंता जाहिर करते हुये सरकार से एक्स रे मशीन को जल्द ठीक कराने की मांग की हे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सुविधायें नहीं मिल पा रही हैं। जिससे आम आदमी परेशान है। प्रशासन की लापारवाही से प्राईवेट संस्थान ज्वालामुखी में खूब फल फूल रहे हैं। उन्होंने कांगडा के सीएमओ से अस्पताल का दौरा कर हालात का जायजा लेने को कहा है। भारती ने कहा कि अगर सात दिनों के अंदर सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के हालात न सुधरे तो आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी।