पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ है।
आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें