Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

Updated on Saturday, October 19, 2024 15:54 PM IST

मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता करते हुए सभी लोगों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव हर वर्ष अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्सव के दौरान एम्बेसडर्ज मीट का आयोजन किया गया। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर और विधायक भुवनेश्वर गौड़ के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और प्रदेश के लोगों और प्रदेश सरकार की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि राज्य की समृद्ध देव संस्कृति का संरक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि लालड़ी नृत्य प्रदेश की जीवंत संस्कृति का प्रतीक है और यह हमें एकता की भावना का एहसास दिलाता है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से कुल्लू के लोक परंपरा के अनुसार नृत्य लालड़ी का शुभारंभ किया और इससे भाग भी लिया। उन्होंने ढालपुर मैदान पर विकासात्मक प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया।
सांस्कृतिक संध्या के अन्तिम दिन पार्श्व गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उज्जबेकिस्तान के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। इसके साथ सांस्कृतिक फ्यूजन पर आधारित कार्यक्रम ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर, विजय पाल सिंह, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कडोहता, उपायुक्त तोरूल एस. रवीश और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X