Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व अन्नपूर्णा देवी से प्रदेश हित के मुद्दे उठाए

Updated on Wednesday, October 16, 2024 20:44 PM IST

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय मंत्रियों के समक्ष हिमाचल के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं में केन्द्र सरकार की मदद का आग्रह किया।
उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा से प्रदेश के डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में विस्तार कार्यों तथा संचालन सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
इसके अलावा, उन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण खरीद के लिए भी केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से भेंट के दौरान कहा कि प्रदेश में महिलाओं को और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सभी प्रमुख शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उचित रोशनी की व्यवस्था का प्रावधान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तथा दो करोड़ 10 लाख रुपये का प्राकलन तैयार किया गया है, जिसे केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का प्रावधान किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।
डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से हिमाचल में महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों के लिए पर्याप्त धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर, बाल देखभाल संस्थान, वात्सल्य योजना, पालना योजना और शक्ति निवास योजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्मार्ट फोन सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए भी पर्याप्त धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हिमाचल प्रदेश को विभिन्न परियोजनाओं में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X