वेद धारा ग्लोबल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। छात्रों और शिक्षकों ने सुंदर भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं और उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया।
स्कूल की प्रबंधक, श्रीमती निगम शर्मा, प्रधानाचार्य श्री मनोज जोशी एवं कॉर्डिनेटर श्री राजेश नौटियाल ने इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में मदद करते हैं, बल्कि बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक भी बनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिवाली चौहान ने किया। श्रीमती अमिता देवी ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई और आशा शर्मा ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया । श्रीमती अंजू, श्रीमती आँचल और श्री कपिल देव के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी।
अंत में, प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस पर्व ने सभी के दिलों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की छाप छोड़ दी और पूरे स्कूल में उल्लास और श्रद्धा का माहौल छाया रहा।