Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

हिमाचल

More News

शिमला | अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे एचआईवी एवं एड्स जागरूकता और एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारम्भ

Updated on Friday, August 09, 2024 15:37 PM IST

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे एचआईवी एवं एड्स जागरूकता और एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारम्भ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव एम.सुधा देवी ने आज यहां बताया कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू पीटरहॉफ शिमला से राज्य स्तरीय एचआईवी एवं एड्स जागरूकता एवं एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान (आईएचसी) का शुभारम्भ करेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल करेंगे और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी विशिष्ट अतिथि और विधायक हरीश जनारथा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 12 अगस्त से 12 अक्तूबर, 2024 तक एचआईवी एवं एड्स और यौन रोगों की रोकथाम और जागरूकता के लिए गांव-गांव तक गहन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य, जिला और ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव ने बताया कि ग्राम सभा बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और परामर्शदाताओं, आशा कार्यकर्ताओं, फोक मीडिया के माध्यम से जन-जन को जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जागरूकता रथ के माध्यम से एचआईवी एवं एड्स और यौन रोगों से संबंधित ऑडियो और वीडियो संदेश लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। जन संचार के माध्यमों रेडियो, टीवी चैनलर्ज, होर्डिंग्ज, बस पैनल और प्रदर्शियों के माध्यम से भी जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि युवा देश का भविष्य है और युवाओं को केन्द्र में रखकर विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के विशेष रेड रिबन क्लब में भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा एचआईवी की सही जानकारी के अभाव के कारण इनकी चपेट में आ जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए महाविद्यालयों में एचआईवी एवं एड्स विषय पर वक्ताओं के माध्यम से विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं को इस विषय पर सही जानकारी उपलब्ध हो।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान में एचआईवी, एसटीआई, हैपेटाइटस, टीबी और अन्य बीमारियों के लिए निःशुल्क जांच सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

X