Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में जाइका लाएगा हरियाली

Updated on Friday, June 21, 2024 16:34 PM IST

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना में जाइका लाएगा हरियाली
-सीपीडी समीर रस्तोगी ने वन मंडल जोगिंद्रनगर में किया नर्सरियों का निरीक्षण

जोगिंद्रनगर। मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना और वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना के तहत जाइका वानिकी परियोजना इस बार अधिक से अधिक पौधे रोपेगी। इसके मद्देनजर जाइका के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने तय लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में होने वाले वन महोत्सव के दौरान चलने वाले पौधरोपण अभियान में जाइका वानिकी परियोजना अहम भूमिका निभाएगी। सीपीडी समीर रस्तोगी ने डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती और वन विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को चौंतडा नर्सरी फार्म का निरीक्षण किया, जहां पर गुणात्मक पौधे तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना और वन समृद्धि-जन समृद्धि महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिसपर जाइका वानिकी परियोजना कार्य कर रही है।

श्री रस्तोगी ने कहा कि वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना के अंतर्गत औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों समीर रस्तोगी डोडरा-क्वार, स्पीति, किन्नौर, रामपुर समेत सैंज नर्सियों का निरीक्षण कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में वन विभाग और सहभागी वन प्रबंधन के अंतर्गत हर साल पौधरोपण किया जाता है। पिछले साल तक प्रदेश में लगभग 7 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण किया जा चुका है। हिमाचल में हरित आवरण को वर्ष 2030 तक 30 प्रतिशत बढ़ाने के लिए जाइका वानिकी परियोजना भी अहम भूमिका निभा रही है।

रस्तोगी ने एससचजी को दिए आय सृजन के टिप्स
जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने शुक्रवार को वन मंडल जोगिंद्रनगर में स्वयं सहायता समूहों को आय सृजन के तहत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कटिंग एंड टेलरिंग और हल्दी का उत्पादन करने वाले स्वयं सहायता समूह को आजीविका सुधार के साथ-साथ आय सृजन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती, प्रोग्राम मैनेजर विनोद शर्मा, एसएमएस विजय कुमार समेत वन विभाग और जाइका परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X