सामान्य पर्यवेक्षक ने मतगणना केन्द्रों तथा स्ट्रांग रूम का लिया जाएगा
पालमपुर, 14 मई :- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिये नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक, राहुल तिवारी (आई०ए०एस०) ने
पालमपुर स्थित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय का दौरा किया।
सामान्य पर्यवेक्षक ने काँगड़ा संसदीय क्षेत्र के 13-जयसिंहपुर, 14-सुलह, 19-पालमपुर व 20-बैजनाथ के काउंटिंग हॉल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। सहायक निर्वाचन अधिकारी पालमपुर नेत्रा मेती (आई०ए०एस०), तहसीलदार साजन बग्गा, अनीश कुमार कानूनगो (निर्वाचन) व अन्य अधिकारी उपस्तिथ रहे ।