विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को अध्यक्ष के शिमला घर में निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा ने दिया विधायक पद से इस्तीफा।राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात करने के बाद तीनों निर्दलीय विधायक स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया के सरकारी आवास पर मुलाकात करने के लिए पहुंच चुके हैं. निर्दलीय विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, डॉ. जनक राज और दीपराज भी पहुंचे हैं.