यह सब ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के सिद्धांत पर आधारित परिवर्तन है, जिसने गवर्नेंस की गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार किया है। इन सुधारों के परिणामस्वरूप भारत में निवेश, उद्योग और रोजगार का वातावरण मजबूत हुआ है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष 2014 से पूर्व 11 वें स्थान पर थी