Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई

Updated on Thursday, October 30, 2025 06:22 AM IST

सोलन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने आज बद्दी में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई। संजीव कटवाल ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का विचार अंग्रेजों से देश की आजादी का एक प्रमुख अभियान बना था। उसके बाद महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व अनेक महापुरुषों ने स्वदेशी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया और समय-समय पर इस मुहिम का परिणाम भी मिला। आजादी से पूर्व वर्ष 1905 में ‘बंग-भंग आंदोलन’ के दौरान जब बंगाल को बांटने का प्रस्ताव रखा गया, उस समय भी हमारे क्रांतिकारी महापुरुषों ने निर्णय लिया कि ब्रिटेन से आने वाले सामान का बहिष्कार किया जाएगा।

पूरे देश में इस मुहिम को समर्थन मिला, जिसके बाद अंग्रेजों को झुकना पड़ा और बंगाल के विभाजन को रद्द किया गया। समय-समय पर स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से जनता को जागरूक करने का कार्य किया गया है लेकिन इस बार यह आह्वान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है जिनपर देश के 140 करोड़ लोगों का भरोसा है। जब नेतृत्व पर भरोसा और विश्वास होता है तो जनता उस आह्वान को स्वीकारती है। आज ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान देश के जन-जन का अभियान बना है। कोरोना काल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश ने जनता कर्फ्यू का पालन किया और एकजुट होकर ताली व थाली बजकर कोरोना से लड़ने का संकल्प लिया था। यह एक नेता की विश्वसनीयता और भरोसे का परिणाम होता है।

संजीव कटवाल ने कहा कि आज हमारा देश तेजी से बदल रहा है। भारत के विकास की दिशा और दृष्टि दोनों में बड़ा परिवर्तन आया है। वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से लेकर अन्य रेल विकायस कार्यों तक, सड़क से लेकर हवाई अड्डों तक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जिस तेजी से विस्तार हुआ है, वह अभूतपूर्व है। वर्ष 2014 से पूर्व देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर केवल 2.5 लाख करोड़ रुपये ही खर्च होते थे लेकिन आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 12.5 लाख करोड़ रुपये हर वर्ष खर्च किए जा रहे हैं। जब भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्व स्तरीय होगा, तब ही हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

जब उद्योग बढ़ते हैं तो उन्हें सुचारू और सरल कानूनों की आवश्यकता होती है। वर्ष 2014 से पूर्व भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारी से लेकर मंत्री तक जेल जाते थे, बाहर के उद्योग आने से डरते थे, यहां तक कि भारत के लोग भी बाहर देशों में जाकर उद्योग स्थापित करते थे। लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद शासन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए अब तक 1,550 से अधिक पुराने कानून समाप्त किए गए हैं और 35,000 से अधिक अनुपालन खत्म किए गए हैं।

यह सब ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के सिद्धांत पर आधारित परिवर्तन है, जिसने गवर्नेंस की गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार किया है। इन सुधारों के परिणामस्वरूप भारत में निवेश, उद्योग और रोजगार का वातावरण मजबूत हुआ है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष 2014 से पूर्व 11 वें स्थान पर थी, जो आज चौथे स्थान पर आ चुकी है और आने वाले दो वर्षों में भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार चार वर्षों से सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, सुमित शर्मा, परमजीत सिंह पम्मी, बलबीर, भरत उपस्थित रहें।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X