कलश यात्रा संगठन की रचना के अनुसार 6 खण्डों और दो नगरों में जाएगी। इस अभियान के जिला सह संयोजक श्री विजय ठाकुर जी एवम जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जी ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, महिला समूह, युवा समूह, मठ-मंदिर के सभी कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भगवान श्री राम का चित्र एवं अयोध्या से पूजित अक्षत प्रसाद के रूप मे देंगे तथा हर गांव हर घर में जाकर निमंत्रण देंगे।