आज विश्व हिंदू परिषद जिला पालमपुर संपूर्ण जिला टोली एसडीएम कार्यालय पालमपुर कार्यालय में आई नई एसडीएम आईएएस नेत्रा मैयती जी को भगवा पहनाकर भागवत गीता एवं तलवार भेंट करके उनका देवभूमी हिमाचल के पालमपुर आने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया साथ में पालमपुर में हो रही सभी अधार्मिक गतिविधियों की जानकारी प्रेषित की एवं उनके पूर्ण सहयोक के लिए आग्रह किया।
जिसमे पालमपुर जिला अध्यक्ष श्री विजय ठाकुर जी, उपाध्यक्ष अशोक मन्हास जी , जिला मंत्री कर्नल नीरज राणा जी , दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका तनुजा भारद्वाज जी , संपर्क प्रमुख मुनीश संगराय जी , प्रखंड संयोजक अर्षित शर्मा जी , पूर्व जिला मंत्री पालमपुर विश्व हिंदू परिषद रहे श्री पवन सुत जी, बजरंगदल प्रांत बलोउपासना प्रमुख रोहित चौहान जी, श्री महिंदर सिंह कपूर जी मंडल किसान मोर्चा, श्री संजय वालिया जी मंडल कार्यकर्ता, एवम विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत सह प्रचार (मीडिया) प्रसार सह प्रमुख मंथन शर्मा जी उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत सह प्रचार (मीडिया) प्रसार प्रमुख मंथन शर्मा जी ने एसडीएम नेत्र मेती पालमपुर जी को समस्त विहिप संगठन गतिविधियों की जानकारी दी। इसके साथ ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कलश पथ यात्रा कार्यक्रम की पूरी जानकारी भी दी।
01 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक सभी सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, महिला समूह, युवा समूह, मठ-मंदिर के सभी कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भगवान श्री राम का चित्र एवं अयोध्या से पूजित अक्षत प्रसाद के रूप मे देंगे तथा हर गांव हर घर में जाकर निमंत्रण देंगे। 22 जनवरी 2024 के दिन गांवों के मंदिरों में पूजा, आरती, भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा और श्रीराम-श्रीराम जय-जय राम का 108 बार सामूहिक पाठ होगा। भुवनेश्वर महादेव मन्दिर में 22 जनवरी को लाइव प्रसारण श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रहेगा एवं धाम/प्रसाद की व्यवस्था रहेगी, साथ में पूरे क्षेत्र में दिपावली उत्सव मनाया जाएगा। सारे कार्यक्रम को उत्साह से उत्सव के रूप में पूरा समाज मनाएगा। मंदिरों में ही सामूहिक रूप से 11:00 बजे से 1:00 बजे तक एल ई डी द्वारा कार्यक्रम को भी दिखाया जाएगा। सूर्यास्त के बाद हर घर, हर मंदिर सभी पूज्यस्थानों में दीपक जलाएं जाएंगे। दीपावली का वातावरण उसे दिन बनेगा। समाज इसे एक उत्सव के रूप में मनाएगा। श्रीराम मंदिर बनने से समाज में भारी उत्साह है।
मंथन शर्मा ने बताया कि हम सबके जीवन में परम सौभाग्य की बात है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के निमित अयोध्या धाम से पूजित अक्षत समस्त मंडलों में आयोजित हो रही है। उन्होंने बताया की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के निमित अयोध्या धाम से पूजित अक्षत यात्रा संपूर्ण देव भूमि हिमाचल प्रांत के संगठनात्मक 27 जिलों एवम 123 प्रखंडो तथा 1080 खंडों के 3515 ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रही है ।