कार्यक्रम के आरंभ में प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी, निदेशक, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बौद्धिक विरासत और भारतीय दर्शन की वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में आयोजित होने वाली यह स्मृति व्याख्यान श्रृंखला देश और विश्व के प्रतिष्ठित विद्वानों को समकालीन बौद्धिक विमर्श से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है।