इन डिब्बों में भारी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग ही जुट गए हैं। ये ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से कोलकाता के शालीमार रेलवे स्टेशन के बीच चलती है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ओडिशा के बालासोर के आस-पास किसी मालगाड़ी से टकरा गई। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए।