डॉ. शाहरा ने बताया कि अपनी पुस्तक ‘द दलाई लामा'ज़ सीक्रेट टू हैप्पीनेस’ में उन्होंने विस्तार से वर्णन किया है कि किस प्रकार दलाई लामा की शांति, करुणा और आंतरिक आनंद की शिक्षाएँ आज के तनावपूर्ण और तेज़ रफ्तार जीवन में अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके अनुसार, दलाई लामा का संपूर्ण जीवन निस्वार्थ सेवा, सह-अस्तित्व, मानवीय संवेदनशीलता और वैश्विक सद्भाव का जीवंत उदाहरण है।