उन्होंने कहा कि पंचायत और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस लगातार बैकफुट पर है और जनता का विश्वास तेजी से भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है। जिस प्रकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है, उसी प्रकार शिमला जिला परिषद में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी और जनता के आशीर्वाद से भाजपा शासित जिला परिषद का गठन होगा।