Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक एक पेड़ मां के नाम (पौधारोपण अभियान) चलाएगी

Updated on Wednesday, July 31, 2024 18:42 PM IST

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी जी के आहवान पर देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है। देश के पर्यावरण एवं भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मोदी जी द्वारा चलाए गए इस अभियान में हिमाचल प्रदेश भाजपा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक एक पेड़ मां के नाम (पौधारोपण अभियान) चलाएगी।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाए जाएं। इस प्रकार 8000 स्थानों पर 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है जो निरंतर इस अभियान की समीक्षा करेगी। हमारा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग लें।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हुआ था। भारत माता के अंग भंग करते हुए पंजाब व बंगाल के दो हिस्से करके धर्म के आधार पर पाकिस्तान का गठन हुआ। मोहम्मद अली जिन्ना की धर्म के आधार पर भारत के विभाजन की मांग को उस समय के नेताओं ने स्वीकार किया, देश का विभाजन हुआ, लाखों लोग घरों से बेघर हुए। पाकिस्तान से हिन्दुस्तान की तरफ हिन्दु समाज को खदेड़ा गया, उनका पलायन हुआ और हजारों-हजारों नर, नारियों का नरसंहार हुआ। हजारों, माताओं, बहनो, बेटियों को अगवा किया, उनका शारीरिक, मानसिक शोषण किया और छदम विवाह करके उनका जीवन बर्बाद किया।
इतिहास के इस काले दिन को भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में स्मरण करवाएगी ताकि देश की पीढि़यों को भारत के विभाजन की दास्तां सुनाई जा सके। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जो इस कार्य को अंजाम देगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कई वर्षों से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाती आ रही है। इसी कड़ी में 15 अगस्त, 2024 को हिमाचल भाजपा हर मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में चारों संसदीय क्षेत्रों में टीम का गठन किया गया है जो इस अभियान का संचालन करेगी।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र नीति और सामाजिक उत्थान के विषयों को निरंतर साथ लेकर चलती है। इसी कड़ी में कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम किया गया और रक्षाबंधन पर सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X