Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती • मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

हिमाचल

More News

शिमला | शिमला में भाजपा जिला बैठक सम्पन्न, रविदास कलश यात्रा, तिरंगा यात्रा और विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर बनी रणनीति : सुमित शर्मा

Updated on Tuesday, August 04, 2026 13:08 PM IST

शिमला में भाजपा जिला बैठक सम्पन्न, रविदास कलश यात्रा, तिरंगा यात्रा और विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर बनी रणनीति : सुमित शर्मा

कांग्रेस सरकार के जनविरोधी शासन के खिलाफ बूथ स्तर तक चलेगा भाजपा का अभियान, शिमला जिला परिषद में भी कमल खिलाने का संकल्प : सुमित शर्मा


शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की महत्वपूर्ण बैठक आज दीपकमल, चक्कर (शिमला) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने की। बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं जनजागरण कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए उनकी रूपरेखा तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सुमित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों में प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा, भाजपा का विशाल धरना-प्रदर्शन, 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा अभियान, 8 अगस्त को शिमला में विशाल तिरंगा यात्रा, जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सुमित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों में ठहराव, राजनीतिक प्रतिशोध और प्रशासनिक विफलताओं के कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे हिमाचल प्रदेश में तीव्र जनाक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी इस जनभावना को बूथ स्तर तक संगठित करेगी और प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस लगातार बैकफुट पर है और जनता का विश्वास तेजी से भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है। जिस प्रकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है, उसी प्रकार शिमला जिला परिषद में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी और जनता के आशीर्वाद से भाजपा शासित जिला परिषद का गठन होगा।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी अभियानों की सफलता, बूथ सशक्तिकरण तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे प्रत्येक कार्यक्रम को जनभागीदारी का उत्सव बनाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें।

बैठक में सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, संजय सूद, कर्ण नंदा, कमल सूद, प्यार सिंह कंवर, संजीव दृष्टा, गुरमीत सिंह, विजय परमार, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, नरेश चौहान, राजिंदर जिन्हा, विजय ज्योति सेन, सुशील चौहान, भूषण, यशपाल, संजीव पिंकू, राजीव पंडित तथा राहुल ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

ज्वालामुखी : ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

X