कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है। वोटर लिस्ट में धांधली कर, मनमाने ढंग से एसआईआर कर, ईवीएम में गड़बड़ी करके लोकतंत्र की आत्मा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।