Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

राष्ट्रीय

More News

नई दिल्ली | राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए कई बड़े सवाल

Updated on Wednesday, July 29, 2026 18:32 PM IST

नई दिल्ली, 29 जुलाई। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन (कांग्रेस मुख्यालय) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने संसद की कार्यवाही, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका, युवाओं के मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था और विपक्ष की आवाज को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि देश के महत्वपूर्ण सवालों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों को संसद और सड़क दोनों जगह मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और विपक्ष को अपनी बात रखने के पर्याप्त अवसर नहीं दिए जा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें छात्रों की बर्बरता पर सदन में बोलने नहीं दिया। उन्होंने मुझे बताया कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह पर कुछ बोला, मैनें कहा कि जो भी छात्रों के साथ बर्बरताकी गई, उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं। इसीलिए मुझे नहीं बोलने दिया गया। मुझसे ये आश्वासन दिया गया कि मैं अगर माफी मांग लूं तो मैं अपना संबोधन जारी रख सकता हूं। मैं कभी भी बीजेपी और आरएसएस वालों से माफी नहीं मांगूंगा।

शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लाखों युवा पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं तथा सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

संसद की कार्यवाही पर जताई चिंता

राहुल गांधी ने संसद के संचालन को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और जनता से जुड़े मुद्दों पर खुली एवं सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद केवल कानून बनाने का मंच नहीं, बल्कि जनता की आवाज उठाने का भी सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थान है।

कई सवालों के दिए जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कांग्रेस की आगे की रणनीति, विपक्षी दलों के समन्वय और संसद के आगामी सत्र को लेकर भी अपनी बात रखी।

राजनीतिक मायने

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संसद सत्र के बीच राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विपक्ष की रणनीति को स्पष्ट करने और सरकार पर दबाव बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आने वाले दिनों में संसद के भीतर और बाहर इन मुद्दों पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।

इंदिरा भवन से राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस संसद, लोकतंत्र, युवाओं और शिक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही। कांग्रेस ने सरकार से जवाबदेही की मांग दोहराई, जबकि अब इन आरोपों और सवालों पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर भी सभी की नजर रहेगी।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X