सरकार की नई नीतियों के बारे में भी किया जागरूक
बोले... शुक्खू सरकार ने 300 रुपए की मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी।
देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगोली की बैठक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा अध्यक्षता में हुई इस दौरान पंचायत प्रधान बंगोली गुरदयाल सिंह भी मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस मत्स्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोऑर्डिनेटर नरदेव कंवर ने शिरकत कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को सरकार की नई नीतियों के बारे में भी जागरूक किया । नरदेव कंवर ने बताया कि इस दौरान उसके समक्ष लोगों ने बिजली की समस्या ,पुलियों की समस्या , स्वास्थ्य, डंगो, व बरसाती आपदा में मकानों तथा रास्तों को पंहुची क्षति आदि से सम्बंधित समस्याएं रखीं । उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ समस्याओं का तो मौके पर ही निपटारा कर दिया गया जबकि कुछ समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है जिसे कि शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पीछे आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों रुपए की राहत राशी उपलब्ध करवाई ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित करके आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पहले दी जाने वाली राहत राशी 1.5 लाख को बढ़ाकर 7 लाख कर दिया व आपदा में बेघर लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में किराए का मकान लेने के लिए 5 हजार की राशि व शहरी क्षेत्रों में 10 हजार की राशि का प्रावधान किया । उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सरकार 10 हजार सरकारी नौकरी में पदों को भरने जा रही है ।और उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने बेटियों के जन्म पर प्रोत्साहन राशि 35 हजार से बढ़ाकर 2 लाख कर दी है वहीं आपदा के दौरान 3500 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उनमें आंशिक नुकसान 4 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है और उनमें जो पक्के घर थे उनके आंशिक नुकसान की राशि 6500 से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। गौशाला के नुकसान में राशि 3000 से बढ़ाकर 50000 कर दी है । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा चलाया गया परिवार नियोजन स्कीम के तहत एक बेटी होने पर 2 लाख और दो बेटियां होने पर 1लाख की राशि दी जाएगी । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में एस.सी, एस.टी, और बीपीएल परिवारों के लिए 5 हजार रूपये कीमत की सोलर लाईट मुफ्त मुहैया करबाने का प्रावधान किया गया है ।
उन्होंने कहा कि सूक्खु सरकार के व्यवस्था परिवर्तन की सोच के चलते अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । उनके द्वारा चलाई गई मुहिम से प्रदेश में जमीनों के इंतकाल के 90,000 और तकसीम के 7,000 लंबित मामलों के निपटारे से वर्षों से कार्यालय में चक्कर काट रहे प्रदेश वासियों को बड़ी राहत मिली है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, सरकार द्वारा व्यवसायिक व तकनीकी शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 20 लाख रुपए तक ॠण का प्रावधान किया गया है । हर विधानसभा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने का निर्णय लिया गया है । इस तरह प्रदेश में 2050 उत्कृष्ट पाठशालाएं तैयार होंगी । उन्होंने कहा कि हिमाचल ऐसा पहला राज्य बना जहां ओपीएस पूर्णतः लागू हुई और कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित हुआ । सरकार द्वारा 1,36,000 लोगों को ओपीएस लाभ दिया गया है ।इस दौरान उनके साथ, नवनियुक्त मनोनीत पार्षद हरवंश लाल , नीटू वालिया अमित शर्मा, राजीव कुमार,ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय थोवा आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।