Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस राज में डॉक्टर भी परेशान : नंदा

Updated on Friday, February 16, 2024 14:21 PM IST

हिमाचल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नागरिक चिकित्सालय में मरीजों के उपचार का जिम्मा एक-एक डॉक्टर के पास है। कई महीनों से लगातार 24 घंटे से भी अधिक समय तक ड्यूटी देने के कारण अब चिकित्सक मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। राज्य में भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा मानक के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नागरिक चिकित्सालय में तय स्वीकृत पदों के तहत चिकित्सकों की तैनाती नहीं की है।

प्रदेश में अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 10 और नागरिक चिकित्सालय में 20 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए। लेकिन मौजूदा समय में अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक चिकित्सकों से काम करवाया जा रहा है। इससे डॉक्टरों को एक दिन की छुट्टी लेना अभी मुश्किल हो गया है। नजाने यह सरकार इन खाली पदों को कब भरेगी, एक लाख नौकरी देने वाले आज एक भी नौकरी नहीं दे पा रहे। इस प्रकार से सरकार पर एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो जाता है।

उन्होंने कहा की बिलासपुर जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवार, हरलोग, तलाई, घवांडल, पंजगाईं, स्वारघाट में एक चिकित्सक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कांगड़ा के नागरिक चिकित्सालय नूरपुर में 13 पद थुरल में 6 पद, खुडियां में सभी पद रिक्त खाली हैं। किन्नौर में नागरिक चिकित्सालय कांगो में एक, कुल्लू जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज और पतलीकूहल में एक पद रिक्त होने से एक ही चिकित्सक से दिन रात काम चलाया जा रहा है।

लाहौल स्पिति जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांशा में दो चिकित्सक तैनात हैं बाकी पद रिक्त चल रहे हैं। मंडी में नागरिक चिकित्सालय लड़भड्डोल एवं चौंतडा में चिकित्सक तैनात नही है। नागरिक चिकित्सालय नगवाई में 4, कोटली में 3, टिहरा में 2, मंडप में 3 पद खाली है।।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलनघाट, अश्ला, पंडोह में चिकित्सकों के सभी पद खाली है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मढ़ी, पांगना, चोलथरा में एक ही चिकित्सक तैनात है। इसके अलावा सिरमौर नागरिक चिकित्सालय ददाहू में 5 पद रिक्त चल रहे हैं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, संग्राह, चिल्लोग में एक ही चिकित्सक तैनात है। जबकि चंबा में नागरिक चिकित्सालय भरमौर में 6, किहार में 4, तिस्सा में 8 और किल्लाड़ में 6 पद रिक्त चल रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X