विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रि चल रहे हैं दूसरे गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने दर्शन कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर एडवोकेट सर्वेश रत्न ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री से हुई उनकी मुलाकात सार्थक सिद्ध हुई है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) खोलने की मांग की है, क्योंकि किसी भी पहाड़ी राज्य में इस तरह का संस्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि IISER संस्थान के खुलने से हिमालयन स्टडी, मौसम में बदलाव के कारणों, पर्यावरण संरक्षण सहित प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के कारण व बचाव संबंधित स्टडी पर फोकस हो पाएगा और शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेशनल स्किल सेंटर डेवलप करने की भी मांग उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की है.