हिमाचल के डिप्टी सीएम की पत्नी सिमी अगिनहोत्री हमारे बीच नहीं रहीं
डिप्टी सीएम मुकेश अगिनहोत्री की पत्नी सिमी अगनिहोत्री का आज सुबह निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद मुकेश अगिनहोत्री ने देते हुये सोशल मिडिया में लिखा है कि,
अत्यंत दुःखी हृदय से सूचित कर रहे हैं कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री जी इस नश्वर संसार को छोड़, प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं हैं।
उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए हमारे पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 01:00 बजे तक रखा जाएगा।
अंतिम संस्कार शनिवार 10 फ़रवरी दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा।
ॐ शांति ॐ