Hindi English Friday, 30 October 2026
BREAKING
• 31 अक्टूबर 2026 पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 31 अक्टूबर का इतिहास: सरदार पटेल का जन्म और इंदिरा गांधी की हत्या समेत प्रमुख घटनाएं • 31 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहन में कार्तिक महात्म्य व्रत कथा का चौथा अध्याय: जानिए क्यों भगवान मछली के समान रूप धारण कर विन्ध्यवासी कश्यप ऋषि की अञ्जलि में आ पहुंचे • 397 कैंसर दवाओं के दाम घटे, 93% तक राहत : रणधीर शर्मा • पीडीएनए के पैसे से कांग्रेस समर्थित ठेकेदार मना रहे दिवाली, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : रणधीर शर्मा • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 30 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध में निकाले गए जुलूस का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने किया था • आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार राशिफल सभी 12 राशियां • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहन में कार्तिक महात्म्य व्रत कथा का तीसरा अध्याय: जानिए क्यों भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है कार्तिक मास

राष्ट्रीय

More News

आज का इतिहास | आज ही के दिन भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी ने अंतिम सांस ली

Updated on Wednesday, January 24, 2024 07:25 AM IST

आज का इतिहास
आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। 24 जनवरी 2011 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे सशक्त और सुरीले हस्ताक्षर भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी ने अंतिम सांस ली। ऐसा लगा मानों मां सरस्वती की वीणा का एक तार टूट गया। 'मिले सुर मेरा तुम्हारा को' अपनी आवाज देकर हर देशवासी को एक सूत्र में पिरोने का सुरीला संदेश देने वाले पंडित जोशी की गायकी ने किराना घराने की गायकी को एक नया मुकाम बख्शा। ख्याल गायकी में महारत के साथ साथ उन्होंने कई रागों के संयोजन से नए रागों की रचना भी की। पंडित जोशी जैसे नगीनों ने ही भारतीय शास्त्रीय संगीत को इतना चमकदार बनाया है कि आज हम इसपर गर्व करते हैं।

1556: चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत।

1826: पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म

1857: कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।

1859: 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गए कुएं से पहली बार तेल निकला।

1914: 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' के अधिकारी शाहनवाज़ ख़ान का जन्म।

1924: स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म।

1945: हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ था।

1950: 'जन गण मन' को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

1951: प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

1952: बंबई (अब मुंबई) में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन।

1957: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए वहां जनमत संग्रह कराने का अपना आह्वान दोहराया।
1965: भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मैसूर (अब कर्नाटक) के जोग में बनी शरावती पन बिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इसे उस समय अमेरिका की सहायता से बनी भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजना बताया गया था।

1965: सर विंस्टन चर्चिल का 90 बरस की आयु में लंदन स्थित अपने घर में निधन।

1966: प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्यकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन। उनका निधन देश के लिए बड़े नुकसान जैसा था।

1966: एयर इंडिया के विमान बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 117 लोगों की मौत।

2004: मंगल की सतह के अन्वेषण के लिए 2003 के मध्य में भेजा गया रोबोटिक रोवर 'अपोर्च्यूनिटी' मंगल ग्रह पर उतरा।
2006: गूगल ने चीन के लिए वहां के सेंसरशिप कानूनों के अनुसार नया सर्च इंजन गूगल.सीएन. बनाने का ऐलान किया, जिसमें ई-मेल और ब्लॉग की सुविधा नहीं होगी।

2008: राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की गई।

2009: भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बॉयपास सर्जरी। इससे पहले 1990 में उनकी बॉयपास सर्जरी और 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी।

2011: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन।

Have something to say? Post your comment
31 अक्टूबर का इतिहास: सरदार पटेल का जन्म और इंदिरा गांधी की हत्या समेत प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास : 31 अक्टूबर का इतिहास: सरदार पटेल का जन्म और इंदिरा गांधी की हत्या समेत प्रमुख घटनाएं

आज ही के दिन लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध में निकाले गए जुलूस का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने किया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध में निकाले गए जुलूस का नेतृत्व स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने किया था

आज ही के दिन ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भीषण सुपर साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई। हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोग बेघर हुए

29 अक्टूबर का इतिहास : आज ही के दिन ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भीषण सुपर साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई। हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोग बेघर हुए

आज ही के दिन भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ, वह स्वामी विवेकानंद की प्रमुख शिष्या और भारतीय शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण हस्ती थीं

आज का इतिहास : आज ही के दिन भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ, वह स्वामी विवेकानंद की प्रमुख शिष्या और भारतीय शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण हस्ती थीं

भारतीय पैदल सेना दिवस 2026: 27 अक्टूबर को वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को करेगा देश नमन

पैदल सेना दिवस : भारतीय पैदल सेना दिवस 2026: 27 अक्टूबर को वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को करेगा देश नमन

आज ही के दिन सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंची,  सैनिकों ने श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा और हमलावरों की बढ़त रोकने में अहम भूमिका निभाई

आज का इतिहास : आज ही के दिन सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंची, सैनिकों ने श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा और हमलावरों की बढ़त रोकने में अहम भूमिका निभाई

केंद्र सरकार के निर्णय से हिमाचल के मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेंगे उच्च शिक्षा के अधिक अवसर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के निर्णय से हिमाचल के मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेंगे उच्च शिक्षा के अधिक अवसर

आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय-पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर किए, ।यह घटना जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ बनी

आज का इतिहास : आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय-पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर किए, ।यह घटना जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ बनी

आज ही के दिन स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो Pablo Picasso का जन्म था

आज का इतिहास : आज ही के दिन स्पेन के महान चित्रकार पाब्लो पिकासो Pablo Picasso का जन्म था

आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना हुई थी

आज का इतिहास : आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना हुई थी

X