भारत के इतिहास में 24 अक्टूबर का महत्व
आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1945 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र चार्टर प्रभावी हुआ था। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय शांति, सहयोग, मानवाधिकार और विकास के महत्व को रेखांकित करता है। देश-दुनिया के इतिहास में 24 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ
• 1577: सिखों के चौथे गुरु रामदास द्वारा अमृतसर की स्थापना।
• 1579: पादरी थॉमस पुर्तगाली नौका से गोवा पहुँचकर भारत आने वाले पहले अंग्रेज बने।
• 1605: मुगल सम्राट जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।
• 1945: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना।
• 1946: अंतरिक्ष से रॉकेट द्वारा धरती का पहला श्वेत-श्याम चित्र लिया गया।
• 1947: जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों का आक्रमण।
• 1948: 'शीत युद्ध' शब्द का पहली बार प्रयोग।
• 1964: जाम्बिया गणतंत्र बना और केनेथ कौंडा पहले राष्ट्रपति बने।
• 1984: कोलकाता में भारत की पहली मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू।
• 2018: विराट कोहली सबसे तेज 10,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
2000 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का निधन।
2003 : ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी। इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी।
24 अक्टूबर को हुए प्रमुख निधन
साहित्य: 1991 में प्रसिद्ध उर्दू लेखिका इस्मत चुगताई का निधन हुआ। वे अपनी प्रगतिशील लेखनी और सामाजिक विषयों पर बेबाक विचारों के लिए जानी जाती थीं।
2013 : सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन।
2017 : प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन।